बिहारराज्यलोकल न्यूज़
डीएम नें ईज़ ऑफ़ डूइंग बिज़नेस का स्टेट बिज़नेस रिफ़ॉर्म्स एक्शन प्लान, डिस्ट्रिक्ट बिज़नेस रिफ़ॉर्म एक्शन प्लान और सिंगल विंडो सिस्टम के क्रियान्वयन से संबंधित पदाधिकारियों के साथ की बैठक

ध्रुव कुमार सिंह, मुजफ्फरपुर, बिहार, २० जुलाई
जिला पदाधिकारी कुमार गौरव की अध्यक्षता में ईज़ ऑफ़ डूइंग बिज़नेस का स्टेट बिज़नेस रिफ़ॉर्म्स एक्शन प्लान (SBRAP), डिस्ट्रिक्ट बिज़नेस रिफ़ॉर्म एक्शन प्लान (DBRAP) और सिंगल विंडो सिस्टम के क्रियान्वयन से संबंधित जिला स्तरीय पदाधिकारियों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में उप-विकास आयुक्त, अपर समाहर्ता (राजस्व), अनुमंडल पदाधिकारी, पूर्वी/पश्चिमी, महाप्रबंधक, जिला उद्योग केन्द्र सहित जिले के वरीय पदाधिकारी उपस्थित थे। बैठक में जिले के यंग प्रोफेशनल के द्वारा व्यवसाय करने में आसानी से संबंधित पावरप्वाइंट प्रेजेंटेशन प्रस्तुत करते हुए ज़िला व्यापार सुधार कार्य योजना (DBRAP) को अंतिम मील डिलीवरी को मजबूत करने, सेवा की गुणवत्ता में सुधार करने और जिलों को मजबूत संस्थागत और डिजिटल बुनियादी ढांचे से लैस करके क्षेत्रीय विकास को गति देने के लिए डिजाईन किया गया है। ज़िला व्यापार सुधार कार्य योजना (DBRAP) के तहत 6 प्रमुख सुधार क्षेत्रों जिला स्तरीय अनुमोदन और सेवा वितरण, सम्पत्ति अभिलेखों का डिजिटलीकरण और परिवर्तन, समयबद्ध और जोखिम आधारित निरीक्षण प्रणालियां, जिला स्तरीय निवेश सुविधा तंत्र, द्वितीय और तृतीय श्रेणी के शहरों में स्टार्ट-अप को बढ़ावा देने के उपाय और औद्योगिक पार्कों और स्थानीय अवसंरचना को मजबूत करना शामिल किया गया है. उक्त योजना अंतर्गत कुल 154 सुधारों की पहचान की गई है, जिनमें से प्रत्येक का स्पष्ट उद्देष्य और मूल्यांकन सूची निर्धारित की गई है, ताकि जिलों में एक समान कार्यान्वयन और निगरानी सुनिश्चित किया जा सके। ये सुधार इस प्रकार तैयार किया गया है कि व्यवसायों के लिए पूर्वानुमान में सुधार हो और जिला स्तर पर प्रतिस्पर्धी पारिस्थिति की तंत्र का निर्माण हो, जो लघु एवं मध्यम उद्यमों, स्टार्ट-अप और नए निवेषों को समर्थन प्रदान करें। ज़िला व्यापार सुधार कार्य योजना (DBRAP) के तहत, प्रत्येक सुधार के साथ जिले के प्रदर्षन का मूल्यांकन करने के लिए एक विस्तृत मूल्यांकन चेकलिस्ट दी गई है। मापदण्डों को विषयगत श्रेणियों में व्यवस्थित किया गया है. सेवा वितरण एवं एकल विन्डो प्रणाली-सिंगल विन्डो सिस्टम या विभागीय पोर्टलों के माध्यम से व्यावसायिक जीवनचक्र के दौरान अनुमोदन, लाईसेंस और सेवाओं का ऑनलाइन प्रावधान, लघु एवं मध्यम उद्यमों और उद्यमों के लिए ऑनलाइन ऋण सुविधा उपकरणों की उपलब्धता, भूमि एवं सम्पत्ति प्रशासन भूमि अभिलेखों और संपत्ति का डिजिटलीकरण, जिसमें भूमि पंजीकरण मानचित्र भी शामिल है। डिजिटल प्लेटफाॅर्म पर भूमि/सम्पत्ति से संबंधित अदालती मामलों की जानकारी की उपलब्धता, निरीक्षण और अनुपालन प्रणाली-जिला स्तरीय निरीक्षण डेटा वाले ऑनलाइन डैशबोर्ड द्वारा समर्थित समयबद्ध पारदर्शी निरीक्षण प्रक्रियाएं, निवेशक सुविधा- व्यापार सुधार कार्य योजना (DBRAP) का उद्देश्य जिला उद्योग केन्द्रों को प्राथमिक सुविधा केन्द्र के रूप में मजबूत करके निवेषकों को औद्योगिक क्षमता पर स्पष्ट, जिला स्तरीय जानकारी प्रदान करना, सूचना संसाधनों को अद्यतन रखना, प्रमुख आर्थिक क्षेत्रों का मानचित्रण रखना, बड़े निवेष प्रस्तावों का समर्थन रखना और विषेषज्ञों की पहुंच, प्रतिक्रिया और निगरानी के लिए प्रणालियां स्थापित करना है। जिला पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि जिले में पूर्व से दो स्टार्ट-अप सेल मुजफ्फरपुर इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी तथा ललित नारायण मिश्र कॉलेज ऑफ़ बिज़नेस मैनेजमेंट कार्यरत है। स्टार्ट-अप सेल के माध्यम से जिला स्तर पर उद्यमिता विकास को मजबूत करना है। सभी संबंधित जिला स्तरीय पदाधिकारियों को उनके संबंधित विभाग का नोडल पदाधिकारी नामित करते हुए जिला पदाधिकारी द्वारा निर्देश दिया गया कि उनसे संबंधित विभाग में ज़िला व्यापार सुधार कार्य योजना (DBRAP) के तहत अब तक लागू की गई सुधार की विवरणी तथा भविष्य में लागू की जाने वाले कार्य-योजना 23 जुलाई तक महाप्रबंधक, जिला उद्योग केन्द्र,मुजफ्फरपुर को समर्पित करेंगे,साथ हीं सभी सुधारों को 10 अगस्त तक लागू करना सुनिश्चित करेंगे।





