बिहारराज्यलोकल न्यूज़

सामाजिक सुरक्षा के पेंशनधारियों के खाते में 36 करोड़ 74 लाख 22 हजार 500 रु की राशि डीबीटी के माध्यम से अंतरित, डीएम ने वृद्ध, विधवाओं एवं दिव्यांग जनों के आर्थिक एवं सामाजिक उत्थान का दिया संदेश

ध्रुव कुमार सिंह, सीतामढ़ी, बिहार, १० अगस्त

बिहार सरकार द्वारा सामाजिक सुरक्षा के पेंशनधारियों की पेंशन को ₹400 से बढ़कर 1100 रुपए करने की घोषणा की गई थी। इसके साथ ही सरकार द्वारा पेंशनधारियों को जानकारी दी गई थी कि हर माह 10 तारीख को पेंशनधारी विगत माह का पेंशन₹1100 प्रति माह की दर से प्राप्त कर सकेंगे ।इस कड़ी में आज 10 अगस्त 2026 को माह जुलाई की पेंशन की राशि पेंशनधारियों के खाते में अंतरित की गई। इस  कार्यक्रम का सीधा प्रसारण किया गया। सीधे प्रसारण के माध्यम से पूरे राज्य भर से बड़ी संख्या में पेंशनधारी इस अवसर के साक्षी बने। सीतामढ़ी  जिला में मुख्य कार्यक्रम समाहरणालय स्थित विमर्श सभा कक्ष में आयोजित किया गया। जिलास्तरीय कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला पदाधिकारी रिची पांडेय के द्वारा किया गया। मौके पर उप-विकास आयुक्त श्वेता भारती भी मौजूद थीं। इस अवसर पर उपस्थित पेंशनधारियों को संबोधित करते हुए जिला पदाधिकारी श्री पांडेय के द्वारा मुख्यमंत्री, के वृद्धजनों विधवाओं एवं दिव्यांगजनों के आर्थिक एवं सामाजिक उत्थान की आकांक्षा के प्रति जिला प्रशासन की प्रतिबद्धता का संदेश दिया गया। उनके द्वारा वृद्ध, विधवाओं एवं निशक्त जिला वासियों के अधिकारों के संरक्षण तथा उत्थान के लिए निरंतर कार्य  करने का आश्वासन भी दिया गया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि वृद्धजन, विधवाओं एवं दिव्यांग जनों की आर्थिक एवं सामाजिक उत्थान के लिए जिला प्रशासन प्रतिबद्ध है।उन्होंने आज आश्वस्त किया कि प्रशासन इन वर्गों के अधिकारों के संरक्षण और कल्याण हेतु निरंतर प्रयासरत रहेगा। कार्यक्रम में सहायक निदेशक, सामाजिक सुरक्षा लाल कृष्ण राय द्वारा जानकारी दी गई कि जिला में इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन के 76203 वृद्ध जनों हेतु माह का कुल 08,48,93,800, इंदिरा गांधी राष्ट्रीय विधवा पेंशन के तहत 21403 पेंशनधारियों हेतु माह कुल 2,51,87,400 रूपये, इंदिरा गांधी राष्ट्रीय निशक्तता पेंशन के 2252 पेंशनधारियों हेतु ₹2493700,मुख्यमंत्री वृद्धजन पेंशन योजना के 178678 पेंशनधारीय हेतु कुल 20,33,73,400 रू, लक्ष्मीबाई सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के 16770पेंशनधारियों के लिए ₹1,87,90,300, बिहार राज्य निशक्तता पेंशन योजना के 27135 पेंशन धारी के लिए  कुल 3,26,83,900 सहित कुल 3,22,441 पेंशनधारियों के लिए  कुल 36 करोड़ 74 लाख 22  हजार 500 रुपए की राशि पेंशनधारियों के खाते में डीबीटी के माध्यम से अंतरित की गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button