बिहारराज्यलोकल न्यूज़

वैशाली पुलिस ने प्रिवेंटिव पुलिसिंग के तहत महुआ थाना क्षेत्र के नारंगी सरसिकन गांव में छापेमारी कर एक आरोपी को एक देशी कट्टा और एक जिंदा कारतूस के साथ किया गया गिरफ्तार

ध्रुव कुमार सिंह, महुआ (वैशाली), बिहार, १० अगस्त

वैशाली पुलिस ने प्रिवेंटिव पुलिसिंग के तहत महुआ थाना क्षेत्र के नारंगी सरसिकन गांव में छापेमारी कर एक आरोपी टिंकू कुमार को एक देशी कट्टा और एक जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस को ग्रामीणों को धमकाने की गुप्त सूचना मिली थी। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, (SDPO) महुआ संजीव कुमार नें बताया की महुआ थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए टिंकू कुमार को ग्रामीणों को हथियार दिखाकर धमकाने के आरोप में गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई महुआ थानाध्यक्ष अरविंद प्रसाद के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम द्वारा की गई। मामले से जुड़ी जानकारी देते हुए श्री कुमार नें बताया की पुलिस को सूचना मिली थी कि नारंगी सरसिकन गांव में एक युवक हथियार लहराकर ग्रामीणों को जान से मारने की धमकी दे रहा है। वरीय अधिकारियों के निर्देश पर पुलिस टीम ने गांव में छापेमारी कर आरोपी को रंगे हाथों दबोच लिया।आरोपी के पास से 01 अवैध देसी कट्टा और 01 जिंदा कारतूस बरामद किया गया। अभियुक्त के खिलाफ महुआ थाना में कांड संख्या 825/26 के तहत आर्म्स एक्ट (हथियार कानून) की गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। गिरफ्तारी के बाद पुलिस आरोपी को आवश्यक पूछताछ के उपरांत न्यायिक हिरासत (जेल) में भेजने की कानूनी प्रक्रिया पूरी कर रही है। बरामद किए गए देसी कट्टे और कारतूस को जांच के लिए लैब भेजा जाता है ताकि यह स्पष्ट हो सके कि हाल ही में इससे कोई फायरिंग की गई थी या नहीं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button