बिहारराज्यलोकल न्यूज़

वैशाली के पुलिस अधीक्षक (SP) ने मुहर्रम पर्व को लेकर सुरक्षा तैयारियों का लिया जायजा

ध्रुव कुमार सिंह, वैशाली, (बिहार) २७ जून

वैशाली के पुलिस अधीक्षक (SP) शुभांक मिश्रा ने मुहर्रम पर्व को लेकर सुरक्षा तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने त्योहार के दौरान जिले में शांति, कानून-व्यवस्था (विधि-व्यवस्था) और सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रमुख स्थानों का निरीक्षण किया. जिला नियंत्रण कक्ष (District Control Room) में सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी और त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए यहां की तैयारियों को देखा। निरीक्षण के दौरान उन्होंने नियंत्रण कक्ष में प्रतिनियुक्त पदाधिकारियों एवं कर्मियों को सतर्कता बरतने, प्रत्येक गतिविधि पर निरंतर निगरानी रखने तथा किसी भी आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। मुहर्रम के जुलूस और मुख्य धार्मिक गतिविधियों के महत्वपूर्ण कर्बला स्थल पर सुरक्षा और भीड़ प्रबंधन के इंतजामों की समीक्षा की। पुलिस अधीक्षक श्री मिश्रा ने बताया की इस निरीक्षण का मुख्य उद्देश्य पर्व के दौरान किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना को रोकना और जिले में सांप्रदायिक सौहार्द बनाए रखना है। उन्होंने कहा की मोहर्रम पर्व के अवसर पर वैशाली जिला के सभी थाना क्षेत्रों में ताजिया जुलूस के दौरान सुरक्षा एवं विधि-व्यवस्था के प्रभावी संधारण हेतु वैशाली पुलिस पूरी तरह मुस्तैद है। उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखने एवं शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। मुहर्रम पर्व के मद्देनज़र विधि-व्यवस्था संधारण एवं सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिकोण से पुलिस अधीक्षक द्वारा रात्रि में राजापाकर थाना क्षेत्र अंतर्गत कर्बला स्थल का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान जुलूस के समापन स्थलों का भी जायजा लिया गया तथा सुरक्षा व्यवस्था, भीड़ नियंत्रण एवं आवश्यक पुलिस बल की तैनाती की समीक्षा की गई। पुलिस अधीक्षक द्वारा संबंधित पदाधिकारियों एवं पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने हेतु सतर्क एवं मुस्तैद रहने का निर्देश दिया गया। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक द्वारा नगर थाना क्षेत्रांतर्गत कर्बला में भ्रमण कर ताजिया जुलूसों, जुलूस मार्गों तथा संवेदनशील स्थानों का भी निरिक्षण किया गया। मुहर्रम पर्व को लेकर विधि-व्यवस्था संधारण एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु पुलिस अधीक्षक द्वारा बिदुपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत भ्रमणशील रहकर विभिन्न जुलूस स्थलों का निरीक्षण किया गया। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था, भीड़ नियंत्रण तथा संवेदनशील स्थलों पर की गई पुलिस तैनाती का जायजा लिया गया। पुलिस अधीक्षक ने उपस्थित पदाधिकारियों एवं पुलिस बल को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराने हेतु पूरी सतर्कता एवं मुस्तैदी बरतने का निर्देश दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button