बिहारराज्यलोकल न्यूज़

जिला पदाधिकारी (डीएम) के निर्देश पर सीतामढ़ी जिले में आंगनबाड़ी केंद्रों का चलाया गया विशेष निरीक्षण अभियान

ध्रुव कुमार सिंह, सीतामढ़ी, (बिहार) २७ जून

जिला पदाधिकारी (डीएम) रिची पांडेय के निर्देश पर सीतामढ़ी जिले में आंगनबाड़ी केंद्रों का विशेष निरीक्षण अभियान चलाया गया। 31 जांच पदाधिकारियों द्वारा कुल 149 केंद्रों का निरीक्षण किया गया, जिनमें से अधिकांश का संचालन सामान्य व संतोषजनक पाया गया, जबकि नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई की जा रही है। निरीक्षण अभियान के दौरान अधिकांश केंद्र सक्रिय और कुल 149 केंद्रों में से अधिकतर का संचालन संतोषजनक था। जबकि रीगा प्रखंड (पकड़ी दक्षिणी केंद्र-120) पर बच्चों को निर्धारित मात्रा से कम नाश्ता दिए जाने की शिकायत मिली, औचक निरीक्षण के समय बथनाहा प्रखंड (महुवा पंचायत केंद्र-07) केंद्र बंद पाया गया और बैरगनिया प्रखंड (पचटकी राम केंद्र-02) पर साफ-सफाई, उपस्थिति पंजी और टीएचआर (टेक होम राशन) वितरण में भारी कमियां पाई गईं। जिला पदाधिकारी ने डीपीओ (ICDS) को इन कमियों पर सख्त आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button