बिहारराज्यलोकल न्यूज़

वैशाली जिले के राघोपुर रुस्तमपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत कच्ची दरगाह-बिदुपुर सिक्स लेन ओवरब्रिज के समीप अपराधियों ने 22 वर्षीय युवक की गोली मारकर कर दी हत्या

ध्रुव कुमार सिंह, वैशाली, बिहार, १९ अगस्त

बिदुपुर (चेचर) निवासी 22 वर्षीय अंशुमन कुमार अपने दादाजी के लिए दवा लेने पटना जा रहे थे, जब दोपहर लगभग 02:00 बजे अपराधियों ने उन पर हमला किया। अंशुमन कुमार मोटरसाइकिल से जा रहे थे, तभी कच्ची दरगाह-बिदुपुर सिक्स लेन पुल के पाया संख्या-32 के पास पहले से घात लगाए बैठे अपराधियों ने उन्हें घेर लिया। अपराधियों ने उनके सिर और पेट में ताबड़तोड़ गोलियां मारीं, जिससे मौके पर ही उनकी मृत्यु हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही राघोपुर और रुस्तमपुर थाने की पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने मौके से आवश्यक साक्ष्य (CCTV फुटेज और तकनीकी सबूत) जुटाए हैं। पुलिस ने विधिक प्रक्रिया पूरी करते हुए अंशुमन के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अपराधियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। यह वारदात वैशाली जिले के राघोपुर रुस्तमपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत कच्ची दरगाह-बिदुपुर सिक्स लेन ओवरब्रिज के पिलर (पाया) संख्या-32 के समीप घटित हुई। पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य बरामद किए हैं और अपराधियों की पहचान के लिए आसपास के क्षेत्रों में लगे सीसीटीवी (CCTV) कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं। पुलिस इस मामले में तकनीकी व वैज्ञानिक साक्ष्यों का भी सहारा ले रही है। अंशुमन दो भाइयों में छोटे थे और मजदूरी का काम करते थे। इस अचानक हुई दुखद घटना के बाद उनके परिवार में शोक का माहौल है और स्थानीय ग्रामीणों में आक्रोश देखा जा रहा है। स्थानीय प्रशासन और पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अपराधियों को जल्द से जल्द चिन्हित कर गिरफ्तार करने के प्रयास जारी हैं। घटना की सुचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक, वैशाली द्वारा भी घटनास्थल का निरीक्षण कर घटना की विस्तृत जानकारी ली गई। पुलिस अधीक्षक शुभांक मिश्रा नें बताया की रुस्तमपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत कच्ची दरगाह-बिदुपुर सिक्स लेन ओवरब्रिज पर पिलर संख्या-32 के समीप अज्ञात अपराधकर्मियों द्वारा बिदुपुर (चेचर) निवासी अंशुमान कुमार, पिता सुनील कुमार सिंह को गोली मार दी गई, जिससे उनकी मृत्यु हो गई। घटना के दौरान उनके साथ वाहन पर सवार रौशन कुमार, पिता जगदेव राय गिरकर घायल हो गए, जिनका उपचार कराया जा रहा है तथा उनकी स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है। घटना की सूचना प्राप्त होते ही स्थानीय पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए घटनास्थल का निरीक्षण किया गया। घटनास्थल से वैज्ञानिक साक्ष्य संकलन हेतु FSL टीम द्वारा भी निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्यों का संकलन किया गया है। घटना के शीघ्र उद्भेदन एवं संलिप्त अपराधकर्मियों की गिरफ्तारी हेतु SDPO एवं जिला आसूचना इकाई के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया है। गठित टीम द्वारा मानवीय एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर घटना के सभी संभावित पहलुओं की गहनता से जांच की जा रही है साथ ही, घटना के संबंध में सिक्स लेन ओवरब्रिज के दोनों एंट्री एवं एग्जिट प्वाइंट पर लगे CCTV कैमरों के फुटेज का सूक्ष्मता से अवलोकन एवं विश्लेषण भी कराया जा रहा है। पुलिस टीम द्वारा अपराधियों की पहचान एवं गिरफ्तारी हेतु लगातार कार्रवाई की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button