बिहारराज्यलोकल न्यूज़

बिहार राज्य खेल प्राधिकरण (BSSA) एवं जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित चार दिवसीय जिला स्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता संपन्न

ध्रुव कुमार सिंह, मुजफ्फरपुर, बिहार, ०४ अक्टूबर

बिहार राज्य खेल प्राधिकरण (BSSA) एवं जिला प्रशासन, मुजफ्फरपुर के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित चार दिवसीय जिला स्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता सफलतापूर्वक संपन्न हो गई। अंतिम दिन मुख्य अतिथि के रूप में वरीय उप-समाहर्ता दीप शिखा एवं जिला खेल पदाधिकारी राजेंद्र कुमार के द्वारा संयुक्त रूप से विजेता एवं उप-विजेता खिलाड़ियों को मेडल और ट्रॉफी प्रदान कर पुरुस्कृत किया गया। वहीं मंच संचालन शारीरिक शिक्षा शिक्षक करुणेश कुमार के द्वारा तथा धन्यवाद ज्ञापन जिला खेल पदाधिकारी राजेंद्र कुमार के द्वारा किया गया। मेडल और ट्रॉफी प्राप्त करनें वालों में वॉलीबॉल- बालक अंडर 14 वर्ग में विजेता डॉल्फिन पब्लिक स्कूल, उप-विजेता माउंट लिटरा जी स्कूल, बालिका अंडर 14 वर्ग में विजेता सेंफोर्ड फ्यूरस्टिक स्कूल बनी एवं उप-विजेता समा इंटरनेशनल स्कूल बनी। बालिका अंडर 17 वर्ग में हरपुर मध्य विद्यालय विजेता एवं जी डी मदर इंटरनेशनल स्कूल उप-विजेता बनी, बालिका अंडर 19 वर्ग में डीएभी मालीघाट विजेता एवं भोला सिंह उच्च विद्यालय पुरुषोत्तमपुर उप-विजेता बनी। कबड्डी-अंडर-19 बालक वर्ग में उत्क्रमित हाई स्कूल दरियापुर काफ़ेन विजेता बनी एवं मुखर्जी सेमिनरी स्कूल उप-विजेता बनी। अंडर-19 बालिका वर्ग में जी.एस मदर इंटरनेशनल स्कूल विजेता बनी एवं श्री राधा कृष्णा केडिया स्कूल उप-विजेता बनी। खो खो- बालक अंडर 19 वर्ग में  हाई स्कूल सकरी सरैया विजेता एवं  डीएवी बखरी उप-विजेता होने का गौरव प्राप्त किया। बालिका वर्ग में क्राइस्ट ज्योति इंटरनेशनल स्कूल विजेता डीएवी बखरी उप-विजेता बनी। बैडमिंटन – अंडर 14 बालक आयु वर्ग में अर्णव मिश्रा (प्रथम स्थान), मोहम्मद ज़ोहरा हुसैन (द्वितीय स्थान), सक्षम कुमार और अथर्वा अहान (तृतीया स्थान), अंडर 17 बालक आयु वर्ग में काव्य कश्यप (प्रथम स्थान), रहमते आलम (द्वितीय स्थान), अपूर्व और निहाल शांडिल्य (तृतीया स्थान), अंडर 19 बालक आयु वर्ग में आयुष राज (प्रथम स्थान), हर्ष कुमार (द्वितीय स्थान), आदित्य कुमार और आदर्श तृतीया स्थान प्राप्त किया। एथलेटिक्स- डिस्कस थ्रो अंडर-19 बालिका वर्ग में प्रथम श्रेया, द्वितीय श्वेता चंद्रा, तृतीय अनोखी कुमारी ने प्राप्त किया। 400 मीटर अंडर-19 बालक वर्ग में  प्रथम ऋषि राज, द्वितीय सिप्टाईंन राजा, तृतीय साकेत कुमार ने प्राप्त किया। शॉट पुट अंडर-19 बालिका वर्ग में  प्रथम श्रेया, द्वितीय श्वेता चंद्रा, तृतीय अनोखी कुमारी ने प्राप्त किया। 5000 मीटर रनिंग अंडर-19 बालक वर्ग में  प्रथम एमडी फ़ैज़ान, द्वितीय ऋषि राज, तृतीय साकेत कुमार ने प्राप्त किया। 800 मीटर अंडर-19 बालक वर्ग में  प्रथम अभिषेक कुमार, द्वितीय ऋषि राज, तृतीय अभिनाश कुमार ने प्राप्त किया। 1500 मीटर अंडर-19 बालक वर्ग में  प्रथम एमडी फ़ैज़ान, द्वितीय अभिषेक कुमार, तृतीय अभिनाश कुमार ने प्राप्त किया। 100 मीटर अंडर-19 बालिका वर्ग में प्रथम पल्लवी भारती, द्वितीय कनक प्रिया, तृतीय सोहनी कुमारी ने प्राप्त किया। 400 मीटर अंडर-19 बालिका वर्ग में  प्रथम अनिशा कुमारी, द्वितीय प्रिया कुमारी, तृतीय सोहनी कुमारी। शॉट पुट अंडर-19 बालक वर्ग में  प्रथम रौनक, द्वितीय सौरव सिंह, तृतीय सौरभ झा ने प्राप्त किया।  डिस्कस थ्रो अंडर-19 बालक वर्ग में  प्रथम रौनक, द्वितीय सौरव सिंह, तृतीय अंशु पासवान ने प्राप्त किया। लांग जम्प अंडर-19 बालक वर्ग में  प्रथम सुमित कुमार, द्वितीय राजा गौतम, तृतीय राजा कुमार सिंह ने प्राप्त किया। 100 मीटर अंडर-19 बालक वर्ग में  प्रथम नुमन अनवर , द्वितीय सौरभ झा, तृतीय सुमित झा ने प्राप्त किया। 5000 मीटर अंडर-19 बालिका वर्ग में  प्रथम प्रीति कुमारी, द्वितीय प्रिया कुमारी, तृतीय किम्मी रानी ने प्राप्त किया। 200 मीटर अंडर-19 बालिका वर्ग में प्रथम शिवम कुमार, द्वितीय सिप्टाईंन रज़ा, तृतीय साकेत कुमार ने प्राप्त किया। बालक अंडर 19 वर्ग में भोलासिंह हाई स्कूल विजेता एवं जी डी मदर इंटरनेशनल स्कूल उपविजेता बनने का गौरव प्राप्त किया। इस अवसर पर शारीरिक शिक्षा शिक्षक रामकुमार राय शर्मा, मुकेश कुमार, मनोज कुमार, अजय ठाकुर, अमरेश कुमार, लालबाबू सिंह, मिथलेश कुमार, स्वेताब खान, बबलू कुमार, संजय कुमार, करुणेश कुमार, अंकुश कुमार, मिथलेश कुमार ने आयोजन में अहम भूमिका निभाई। जिला स्तर के बाद अब 6 से 9 अक्टूबर 2026 तक प्रमंडल स्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button