बिहारराज्यलोकल न्यूज़

सदर थाना क्षेत्र में हत्या के प्रयास (गोलीबारी) के एक मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने 01 मुख्य अभियुक्त (अपराधकर्मी) को किया गिरफ्तार

ध्रुव कुमार सिंह, हाजीपुर (वैशाली), बिहार, ०४ अक्टूबर

वैशाली जिला पुलिस अधीक्षक (SP) शुभांक मिश्रा के निर्देशानुसार अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष सघन अभियान के तहत सदर थाना क्षेत्र में हत्या के प्रयास (गोलीबारी) के एक मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने 01 मुख्य अभियुक्त (अपराधकर्मी) को गिरफ्तार किया है तथा घटना में संलिप्त 01 विधि-विरुद्ध बालक (किशोर) को निरुद्ध (detain) कर न्यायिक अभिरक्षा/बाल सुधार गृह भेजा है। हाजीपुर (वैशाली)  के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (SDPO), सदर-01 सुबोध कुमार नें बताया की 02 सितम्बर को सदर थाना पुलिस को ग्राम बलवा कुआरी निवासी पीयूष कुमार, पे० मिथलेश सिंह को उनके ही दोस्तों के द्वारा गोली मारकर जख्मी कर देने की सूचना प्राप्त हुई। सूचना प्राप्त होते सदर थाना पुलिस के द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए FSL टीम के साथ घटनास्थल पर पहुच आवश्यक कार्रवाई किया गया एवं FSL टीम के द्वारा घटनास्थल के निरीक्षण के क्रम में 03 खोखा बरामद किया गया था। इस संबंध में सदर थाना कांड संख्या- 691/26 दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ किया गया। घटना की गंभीरता को देखते हुए वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार अनु०पु०पदा० सदर-01 सुबोध कुमार के नेतृत्व मे एक विशेष टीम का गठन किया गया एवं गठित टीम द्वारा घटना में संलिप्त अपराधकर्मियों की गिरफ्तारी हेतु लगातार छापेमारी की जा रही थी। मानवीय आसूचना एवं तकनीकि के जरिये उक्त अपराधकर्मी को गठित टीम द्वारा छापेमारी कर घटना में संलिप्त 01 अपराधकर्मी को गिरफ्तार किया गया एवं 01 विधि-विरूद्ध बालक को निरूद्ध किया गया। प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि कुछ माह पूर्व एक व्यक्ति की हत्या करने के उद्देश्य से पियूष कुमार पटना गया था उक्त मामले में घटना से पुर्व पियूष कुमार अवैध हथियार के साथ पकड़ा गया था । इसी घटना का बदला लेने की नीयत से गिरफ्तार अभियुक्त ऋषभ कुमार द्वारा पियूष कुमार की हत्या करने के लिए किसी अन्य व्यक्ति से 03 लाख रू0 की सुपारी लिए जाने की बात प्रकाश में आई है। इसी रंजिश के परिणामस्वरूप जख्मी पियूष कुमार पर जानलेवा हमला किए जाने की बात स्वीकार की गई है। मामले में अन्य संलिप्त व्यक्तियों की भूमिका की जांच की जा रही है। गिरफ्तार अभियुक्त का नाम ऋषभ कुमार शिवा, पे० रंधीर सिंह उर्फ चुन्नु सिंह, सा० बलवा कुआरी, थाना सदर, जिला वैशाली है|

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button