वैशाली जिले के जुड़ावनपुर थाना अंतर्गत एक बुजुर्ग व्यक्ति (70 वर्षीय) को रास्ते के विवाद में गोली मारे जाने की गंभीर घटना घटित

ध्रुव कुमार सिंह, वैशाली, बिहार, 01 अगस्त
वैशाली जिले के जुड़ावनपुर थाना अंतर्गत एक बुजुर्ग व्यक्ति (70 वर्षीय) को रास्ते के विवाद में गोली मारे जाने की गंभीर घटना घटित हुई है। घटना की गंभीरता को देखते हुए कानून-व्यवस्था और साक्ष्यों की सुरक्षा के लिए पुलिस प्रशासन ने तुरंत मोर्चा संभाल लिया है। घटना की सुचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक (SP) शुभांक मिश्रा तथा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (SDPO) ने दल-बल के साथ तुरंत वारदात वाली जगह का मुआयना किया साक्ष्य संकलन हेतु घटनास्थल पर वैज्ञानिक अनुसंधान और फॉरेंसिक जांच के लिए FSL (Forensic Science Laboratory) की विशेष टीम को बुलाया गया। FSL टीम ने मौके से सभी आवश्यक भौतिक और वैज्ञानिक साक्ष्य संकलित (collect) कर लिए हैं ताकि अपराधियों के खिलाफ मजबूत केस बनाया जा सके। पुलिस अधीक्षक (SP) श्री मिश्रा नें बताया की घटना के बाद पैदा हुए स्थानीय तनाव को देखते हुए गांव में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है और पुलिस की गश्त बढ़ा दी गई है ताकि शांति व्यवस्था बनी रहे। पुलिस द्वारा दोषियों की पहचान कर उनकी त्वरित गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। उन्होंने बताया की प्रातः जुड़ावनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत 76 वर्षीय हरिवंश राय, पिता स्व.सीताब राय, की गोली मारकर हत्या किए जाने की सूचना स्थानीय थाना को प्राप्त हुई। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस तत्काल घटनास्थल पर पहुँची। प्रारंभिक जांच में यह तथ्य सामने आया है कि रास्ते से पिलर हटाने को लेकर दो पक्षों के बीच पूर्व से विवाद चल रहा था। उक्त विवाद के संबंध में बीते दिनों पंचायत भी हुई थी। आज आरोपित पक्ष द्वारा विवाद के क्रम में गोलीबारी की घटना को अंजाम दिए जाने की बात सामने आई है। मृतक के शव को पोस्टमार्टम हेतु सदर अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस द्वारा घटना में संलिप्त अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। मामले में विधिसम्मत कार्रवाई करते हुए सभी पहलुओं की गहन जांच की जा रही है.





