बिहारराज्यलोकल न्यूज़

जन्दाहा थानान्तर्गत लूट गिरोह का पर्दाफाश, लूटी गई मोबाईल के साथ 06 अपराधकर्मियों को किया गया गिरफ्तार

ध्रुव कुमार सिंह, हाजीपुर (वैशाली), बिहार, ३१ अक्टूबर

वैशाली पुलिस नें जन्दाहा थानान्तर्गत लूट गिरोह का पर्दाफाश करते हुए लूटी गई मोबाईल के साथ 06 अपराधकर्मियों को गिरफ्तार किया है. वरीय पुलिस अधीक्षक शुभांक मिश्रा नें बताया की वैशाली पुलिस के द्वारा जिले में गंभीर एवं वांछित श्रेणी के अपराधकर्मियों की गिरफ्तारी हेतु लगातार अभियान चलाया जा रहा है। विगत 19 अक्टूबर को मुस्लिम खलीफा, पे० स्व० गफ्फार खलीफा, ग्राम चक सिकन्दर, थाना बिदुपुर, जिला वैशाली के निवासी के साथ जन्दाहा थानान्तर्गत नरहरपुर से लक्ष्मणपुर जाने के क्रम में नीम ओवरब्रिज के पास बाईक सवार 03 अपराधकर्मियों के द्वारा मारपीट कर कुछ पैसे एवं मोबाईल छीनकर भागने की घटना घटी थी। प्राप्त सूचना का सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) के नेतृत्व में अनु०पु०पदा० – महुआ एवं जन्दाहा थाना पुलिस के साथ एक विशेष टीम का गठन कर जन्दाहा थाना कांड संख्या-476/26 दर्ज किया गया। गठित टीम द्वारा लगातार छापेमारी की जा रही थी इसी क्रम में मानवीय आसूचना एवं तकनीकि के माध्यम से जानकारी प्राप्त कर घटना में संलिप्त 03 अपराधकर्मियों सहित 03 अन्य सहयोगियों को 01 लूटी गई मोबाईल, 07 अन्य मोबाईल, 01 मोटरसाइकिल एवं नगद – 8650 रू० के साथ गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त जितेन्द्र कुमार उर्फ गीदड़ ने अपने सभी साथियों सहित महुआ थाना कांड सं.-1202/26), पातेपुर थाना कांड सं- 474/26, राजापाकर थाना कांड सं- 362/26, एवं राजापाकर थाना कांड सं0 371/26 में अपनी संलिप्ता स्वीकार की है। गिरफ्तार अभियुक्तों में जितेंद्र कुमार, उर्फ गीदड़, पे० बिरजी सहनी, सा० प्राणपुर, थाना तिसिऔता, जिला वैशाली, राजू सहनी, पे0 सुरेश सहनी, सा० प्राणपुर, थाना तिसिऔता, जिला वैशाली, चंदन कुमार, पे0 देवेन्द्र राय, सा० बड्डीहा, थाना पातेपुर, जिला वैशाली, अंकित कुमार, पे0 संजय सिंह, सा० छितरौली, थाना महुआ, जिला वैशाली, सुभाष कुमार, पे० रामललित सहनी, सा० प्राणपुर, थाना तिसिऔता, जिला वैशाली एवं दीपक कुमार, पे0 अरूण झा, सा० परमानंदपुर चकदारा, थाना महुआ, जिला वैशाली शामिल है| इनके पास से मोबाईल – 06, लूटी गई मोबाईल – 01, मोटरसाइकिल – 01 और लूटी गई 8650 रू० राशि की बरामदगी हुई है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button