वैशाली पुलिस अधीक्षक (SP) नें महुआ थाना का गहन निरीक्षण कर क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने, अपराधियों पर नकेल कसने और रात्रि गश्ती को प्रभावी बनाने के दिए निर्देश

ध्रुव कुमार सिंह, महुआ (वैशाली), बिहार ०१ जुलाई
वैशाली पुलिस अधीक्षक (SP) शुभांक मिश्रा (भा.पु.से.) द्वारा महुआ थाना का गहन निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (SDPO) महुआ संजीव कुमार भी उपस्थित रहे। निरीक्षण के दौरान थाना परिसर की आंतरिक और बाहरी सुरक्षा व्यवस्था का कड़ा जायजा लिया गया। थाने में मौजूद सभी महत्वपूर्ण रजिस्टरों, केस डायरियों और सरकारी दस्तावेजों के रखरखाव की बारीकी से जांच हुई। काफी समय से रुके हुए पुराने मामलों, वारंटों और कुर्की-जब्ती की अद्यतन स्थिति की समीक्षा की गई। क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने, अपराधियों पर नकेल कसने और रात्रि गश्ती को प्रभावी बनाने पर चर्चा हुई। निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने स्थानीय पुलिस पदाधिकारियों और जवानों को अलर्ट रहने का निर्देश दिया। क्षेत्र में शांति बनाए रखने, शराबबंदी कानून को कड़ाई से लागू करने और संवेदनशील इलाकों में नियमित वाहन जांच चलाने की तैयारियों का भी मूल्यांकन किया गया।






