बिहारराज्यलोकल न्यूज़

आर्थिक अपराध इकाई (EOU) और सीआईडी (CID) के सिपाहियों का बुनियादी प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूरा होने पर दीक्षांत परेड समारोह (Passing Out Parade) का हुआ भव्य आयोजन

ध्रुव कुमार सिंह, वैशाली, बिहार, १९ जून  

वैशाली जिले के पुलिस केंद्र हाजीपुर में आर्थिक अपराध इकाई (EOU) और सीआईडी (CID) के 145 सिपाहियों का बुनियादी प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूरा होने पर दीक्षांत परेड समारोह (Passing Out Parade) का भव्य आयोजन किया गया। तिरहुत क्षेत्र, मुजफ्फरपुर के पुलिस उप महानिरीक्षक (DIG) चंदन कुमार कुशवाहा ने समारोह की मुख्य अतिथि के रूप में कमान संभाली और परेड की सलामी ली। प्रशिक्षण केंद्र के प्राचार्य सह वैशाली पुलिस अधीक्षक (SP) विक्रम सिहाग की गरिमामयी उपस्थिति में यह पूरा कार्यक्रम संपन्न हुआ। प्रशिक्षु जवानों ने उत्कृष्ट मार्च पास्ट और परेड का प्रदर्शन कर उपस्थित अधिकारियों और अभिभावकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। मुख्य अतिथि द्वारा सभी 145 नव-प्रशिक्षित सिपाहियों को देश सेवा, पूरी ईमानदारी, और हमेशा सत्य व न्याय के मार्ग पर चलने का संकल्प दिलाया गया। पूरे प्रशिक्षण सत्र के दौरान अलग-अलग विधाओं (जैसे इनडोर, आउटडोर, ड्रिल और अनुशासन) में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले सिपाहियों को मुख्य अतिथि द्वारा पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया। बिहार और अन्य राज्यों से आए जवानों के माता-पिता की मौजूदगी से पूरा हाजीपुर पुलिस केंद्र गौरव और खुशी के माहौल से सराबोर रहा। इस अवसर पर वैशाली के पुलिस अधीक्षक ने भी सभी जवानों को बधाई दी और विभाग की गरिमा बढ़ाने की उम्मीद जताई.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button