बिहारराज्यलोकल न्यूज़

वैशाली के पुलिस अधीक्षक (SP) ने पातेपुर थाना का आधिकारिक निरीक्षण कर कानून-व्यवस्था को मजबूत करने और लंबित मामलों को तेजी से निपटाने के लिए दिए महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश

ध्रुव कुमार सिंह, वैशाली, बिहार ०३ जुलाई

वैशाली के पुलिस अधीक्षक (SP) शुभांक मिश्रा ने पातेपुर थाना का आधिकारिक निरीक्षण किया है। इस निरीक्षण के दौरान कानून-व्यवस्था को मजबूत करने और लंबित मामलों को तेजी से निपटाने के लिए कई महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश जारी किए गए। वैशाली जिला पुलिस प्रमुख ने थाना परिसर की सुरक्षा व्यवस्था और रिकॉर्ड (अभिलेखों) के रख-रखाव का बारीकी से जायजा लिया। क्षेत्र में गश्ती व्यवस्था को दुरुस्त करने, वारंट और कुर्की का त्वरित निष्पादन करने तथा संवेदनशील मामलों पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया गया। थाना में तैनात सभी पुलिस अधिकारियों और कर्मियों को लंबित कांडों की प्रगति की समीक्षा करते हुए अपराधियों के खिलाफ कठोर एक्शन लेने को कहा गया। आम नागरिकों की शिकायतों का निष्पक्ष, पारदर्शी और समयबद्ध निवारण करने पर बल दिया गया ताकि पुलिसिंग को बेहतर बनाकर जनविश्वास जीता जा सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button