बिहारराज्यलोकल न्यूज़

महाराष्ट्र शिक्षक पात्रता परीक्षा पेपर लीक मामले की जांच के सिलसिले में महाराष्ट्र STF और वैशाली पुलिस ने एक साइबर कैफे पर संयुक्त छापेमारी कर कैफे संचालक सहित तीन लोगों को लिया हिरासत में

ध्रुव कुमार सिंह, हाजीपुर (वैशाली), बिहार, ०२ जुलाई

वैशाली पुलिस अधीक्षक (एसपी) शुभांक मिश्रा द्वारा प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन कर जिले में अपराध नियंत्रण, हालिया मामलों की जांच और महाराष्ट्र टीईटी (TET) पेपर लीक मामले में हाजीपुर में हुई बड़ी कार्रवाई जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर जानकारी साझा की गई। प्रेस कॉन्फ्रेंस में महाराष्ट्र पुलिस और एसटीएफ (STF) द्वारा वैशाली पुलिस के सहयोग से हाजीपुर के कचहरी रोड स्थित एक साइबर कैफे ‘क्विक साइबर कैफे’ (भागवत मार्केट) में की गई देर रात तक की छापेमारी का मुख्य रूप से जिक्र किया गया। इस मामले में साइबर संचालक सहित तीन लोगों को हिरासत में लिया गया था। पुलिस ने साइबर कैफे संचालक सोनू कुमार (निवासी सहदेई बुजुर्ग, वैशाली) सहित तीन संदिग्धों को हिरासत में लिया है। बुधवार रात शुरू हुई यह छापेमारी गुरुवार तड़के करीब 1 बजे तक चली। टीम ने कैफे से कंप्यूटर, लैपटॉप, हार्ड डिस्क, मोबाइल फोन और कई संदिग्ध दस्तावेज व डिजिटल रिकॉर्ड जब्त किए हैं। विदित हो की विगत 28 जून को होने वाली महाराष्ट्र टीईटी परीक्षा का प्रश्न पत्र परीक्षा से करीब 24 घंटे पहले लीक हो गया था। इसके बाद महाराष्ट्र स्टेट एग्जामिनेशन काउंसिल ने परीक्षा रद्द कर दी थी। इस परीक्षा के लिए 4.28 लाख से अधिक अभ्यर्थियों ने पंजीकरण कराया था। हिरासत में लिए गए सोनू कुमार का संबंध इस पूरे रैकेट के कथित मास्टरमाइंड विजेंद्र गुप्ता से बताया जा रहा है, जो बिहार के समस्तीपुर जिले का रहने वाला है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, इस गिरोह के तार बिहार के अलावा महाराष्ट्र, हरियाणा और कई अन्य राज्यों से जुड़े हैं। मामले में सोनू के छोटे भाई विकास (पटना निवासी) की भी तलाश की जा रही है, और पटना व समस्तीपुर में भी छापेमारी जारी है। प्रेस कॉन्फ्रेंस में जिले में अवैध शराब माफियाओं के खिलाफ चलाए गए विशेष अभियान और हालिया संपत्ति/पारिवारिक विवादों पर पुलिस की सफल कार्रवाई की विस्तृत जानकारी दी गई। वैशाली पुलिस ने पिछले 24 घंटे की गतिविधियों, बरामद हथियारों/शराब और विभिन्न मामलों में की गई गिरफ्तारियों का पूरा डेटा मीडिया के सामने रखा। प्रेस वार्ता के दौरान एसपी श्री मिश्रा ने बताया कि जन शिकायत के एक मामले में लापरवाही बरतने पर सहदेई थानाध्यक्ष गौतम कुमार साह को निलंबित कर लाइन हाजिर कर दिया गया है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button