मुजफ्फरपुर न्यायालय परिसर में उच्च न्यायालय, पटना के न्यायाधीश, जिलाधिकारी और नगर पुलिस अधीक्षक की उपस्थिति में परिवार न्यायालय का उद्घाटन और नए गेट का हुआ लोकार्पण

ध्रुव कुमार सिंह, मुजफ्फरपुर, बिहार, २४ अप्रैल
मुजफ्फरपुर व्यवहार न्यायालय परिसर में पटना उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति (निरीक्षी न्यायाधीश) जस्टिस राजेश कुमार वर्मा ने नए परिवार न्यायालय और अत्याधुनिक मुख्य गेट का उद्घाटन किया। इसके साथ ही उन्होंने परिसर में विकसित वाटिका (बगीचा), नवनिर्मित कॉन्फ्रेंस हॉल, डिजिटाइजेशन सेंटर और लाइब्रेरी का भी निरीक्षण व उद्घाटन किया। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने खुदीराम बोस और प्रफुल्ल चाकी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्वेता कुमारी सिंह, जिलाधिकारी सुब्रत कुमार सेन और पुलिस अधीक्षक (नगर) मोहिबुल्लाह अंसारी सहित कई अन्य न्यायिक और प्रशासनिक अधिकारी की उपस्थिति में न्यायिक आधारभूत संरचना को बेहतर बनाने तथा आमजन को त्वरित न्याय दिलाने पर जोर दिया गया। समारोह में उपस्थित सभी पदाधिकारियों ने न्याय व्यवस्था को अधिक प्रभावी, सुलभ एवं जनहितकारी बनाने की प्रतिबद्धता व्यक्त करते हुए कहा की पटना उच्च न्यायालय के न्यायाधीश की उपस्थिति में इस नए न्यायालय का खुलना पारिवारिक विवादों के त्वरित और सुगम निपटारे की दिशा में एक बड़ा कदम है. मुजफ्फरपुर न्यायालय परिसर में हुए इन महत्वपूर्ण कार्यों से न्यायिक प्रक्रियाओं और आम जनता की सुविधा में बड़ा सुधार आएगा. जिलाधिकारी और नगर पुलिस अधीक्षक की मौजूदगी में नए गेट का लोकार्पण परिसर की बेहतर सुरक्षा और व्यवस्थित आवाजाही को सुनिश्चित करेगा. जिला जनसम्पर्क अधिकारी प्रमोद कुमार नें बताया की यह आयोजन जिला प्रशासन और न्यायपालिका के बीच बेहतर समन्वय का प्रतीक है।





