बिहारराज्यलोकल न्यूज़

बी.आर.ए. बिहार विश्वविद्यालय (BRABU) में अर्थशास्त्र विभाग के प्रो.सुनील कुमार बनें (Dean, Faculty of Social Sciences) समाज विज्ञान संकाय के संकायाध्यक्ष

ध्रुव कुमार सिंह, मुजफ्फरपुर, बिहार, ३० जुलाई

बी.आर.ए. बिहार विश्वविद्यालय (BRABU) मुजफ्फरपुर में (Dean, Faculty of Social Sciences) समाज विज्ञान संकाय के संकायाध्यक्ष पद पर प्रो.सुनील कुमार (अर्थशास्त्र विभाग के प्रोफेसर) की नियुक्ति की गई है। यह नियुक्ति कुलपति प्रो.दिनेश चन्द्र राय द्वारा विश्वविद्यालय अधिनियम के तहत दो वर्ष या सेवानिवृत्ति की अवधि (जो पहले हो) के लिए की गई है। बी.आर.ए. बिहार विश्वविद्यालय (BRABU) द्वारा जारी अधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, कुलपति द्वारा यह नियुक्ति बिहार राज्य विश्वविद्यालय अधिनियम, 1976 की धारा 26(5)(1) के तहत निहित शक्तियों के आलोक में की गई है. प्रो. सुनील कुमार की नियुक्ति से पहले, मानविकी संकाय (Faculty of Humanities) की संकायाध्यक्ष प्रो. (डॉ.) कनुप्रिया के पास समाज विज्ञान संकाय का अतिरिक्त प्रभार था. उन्हें इस अतिरिक्त प्रभार से मुक्त कर दिया गया है. प्रो. सुनील कुमार अपने अकादमिक दायित्वों (अर्थशास्त्र विभाग के प्रोफेसर के रूप में) के साथ-साथ संकायाध्यक्ष पद का कार्यभार संभालेंगे. नियुक्ति के उपरांत प्रो.कुमार के विद्यार्थियों एवं शुभचिंतकों में खुशी की लहर है। समाज विज्ञान संकाय के संकायाध्यक्ष का दायित्व मिलनें पर प्रो. सुनील कुमार को बधाई देने वालों में BRABU के संकायाध्यक्ष छात्र कल्याण प्रो.आलोक प्रताप सिंह, पूर्व कुलसचिव प्रो.संजय कुमार, विभागाध्यक्ष, विश्वविद्यालय मनोविज्ञान विभाग प्रो.रजनीश कुमार गुप्ता, भारतीय अर्थशास्त्र परिषद् (IEA) के राष्ट्रीय संयोजक डॉ.अनिल कुमार ठाकुर, पूर्व उप-कुलसचिव डॉ.बिनोद कुमार बैठा, बिहार कॉमर्स एसोसिएशन (BCA) के सचिव डॉ.ध्रुव कुमार सिंह, डॉ.अमर कृष्ण, डॉ.चिन्मय प्रकाश, डॉ.अनिल कुमार, डॉ.प्रदीप कुमार, बिहार अर्थशास्त्र परिषद (EAB) के डॉ.विकास कुमार शांडिल्य मुख्य रूप से शामिल थें.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button