बिहारराज्यलोकल न्यूज़
नीतीश्वर महाविद्यालय द्वारा अपने प्रथम छह मासिक न्यूज बुलेटिन ‘वातायन’ का किया गया गरिमामयी विमोचन

ध्रुव कुमार सिंह, मुजफ्फरपुर, बिहार, २२ मई
नीतीश्वर महाविद्यालय द्वारा अपने प्रथम छह मासिक न्यूज बुलेटिन ‘वातायन’ का गरिमामयी विमोचन किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सह BRABU के कुलानुशासक डॉ. रविन्द्र कुमार चौधरी नें इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर कॉलेज प्रशासन, शिक्षकों और छात्रों को बधाई देते हुए कहा की यह पत्रिका महाविद्यालय की शैक्षणिक और सांस्कृतिक गतिविधियों को दर्शाने का एक बेहतरीन माध्यम बनेगी। इस अवसर पर नीतीश्वर महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो.प्रमोद कुमार सहित महाविद्यालय के शिक्षक, कर्मी और छात्र-छात्राएं उपस्थित थें.




