बिहारराज्यलोकल न्यूज़

तिरहुत क्षेत्र के पुलिस उप-महानिरीक्षक (DIG) ने पुलिसिंग व्यवस्था को प्रभावी बनाने और अपराध नियंत्रण के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक कार्यालय (ग्रामीण) का किया विस्तृत भौतिक निरीक्षण

ध्रुव कुमार सिंह, मुजफ्फरपुर, बिहार, १८ जुलाई

तिरहुत क्षेत्र के पुलिस उप-महानिरीक्षक (DIG) चंदन कुमार कुशवाहा ने मुजफ्फरपुर जिले में पुलिसिंग व्यवस्था को प्रभावी बनाने और अपराध नियंत्रण के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक कार्यालय (ग्रामीण), मुजफ्फरपुर का विस्तृत भौतिक निरीक्षण किया इस दौरान उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया तथा पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) राजेश कुमार सिंह प्रभाकर ने पौधा भेंट कर उनका स्वागत किया। श्री कुशवाहा नें निरीक्षण के दौरान कार्यालय की कार्यप्रणाली और अभिलेखों के संधारण की जाँच, लंबित मामलों (कांडों) की गहन समीक्षा, अपराध नियंत्रण से जुड़ी गतिविधियों और जन-शिकायतों के निष्पादन की स्थिति का अवलोकन किया गया. इस अवसर पर संबंधित पदाधिकारियों को लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन, अनुसंधान की गुणवत्ता में सुधार, विधि-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने और आम जनता के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। डीआईजी ने रिकॉर्ड के डिजिटलीकरण (Digitization), पारदर्शिता और जवाबदेही पर विशेष जोर दिया। जनशिकायतों के संवेदनशील और त्वरित निराकरण के लिए पुलिस अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। लंबित कांडों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों से लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन और पुलिसिंग को और अधिक जनोन्मुखी बनाने को कहा गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button