पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ (37 पुड़िया गांजा और 22 पुड़िया स्मैक) के साथ 01 अभियुक्त को किया गिरफ्तार

ध्रुव कुमार सिंह, मुजफ्फरपुर, बिहार, १९ अक्टूबर
मुजफ्फरपुर पुलिस ने नशामुक्त बिहार अभियान के तहत एक बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध मादक पदार्थ (गांजा एवं स्मैक) के साथ 01 अभियुक्त को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने छापेमारी के दौरान अभियुक्त के कब्जे से कुल 37 पुड़िया गांजा, 22 पुड़िया स्मैक और 120 रुपये नकद बरामद किए हैं. इस बड़ी सफलता के संबंध में मुजफ्फरपुर के नगर पुलिस अधीक्षक (City SP) मो. मोहिबुल्लाह अंसारी नें बताया की बिहार सरकार और वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार जिले में अवैध नशा कारोबारियों और ड्रग पेडलर्स के खिलाफ ‘विशेष अभियान’ (Special Drive) चलाया जा रहा है। इसी क्रम में पुलिस टीम को एक गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी कि इलाके में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी और खरीद-बिक्री की जा रही है। प्राप्त गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस की विशेष टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चिन्हित ठिकाने पर छापेमारी की। पुलिस टीम को देखकर भागने का प्रयास कर रहे एक संदिग्ध अभियुक्त को पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए घेराबंदी कर रंगे हाथ धर दबोचा। गिरफ्तार अभियुक्त की जब विधिवत तलाशी ली गई, तो उसके पास से व्यावसायिक रूप से बिक्री के लिए तैयार की गई 37 पुड़िया अवैध गांजा और 22 पुड़िया नशीली स्मैक बरामद की गई है। इसके साथ ही मौके से 120 रुपये नकद भी जब्त किए गए हैं। पुलिस गिरफ्त में आए तस्कर से कड़ाई से पूछताछ कर रही है। हमारा उद्देश्य सिर्फ पुड़िया बेचने वालों को पकड़ना नहीं है, बल्कि यह खेप कहां से मंगाई जा रही थी और इस रैकेट के मुख्य सरगना कौन हैं, इसके पूरे नेटवर्क (Forward & Backward Links) को खंगाला जा रहा है ताकि नशा तस्करी को जड़ से खत्म किया जा सके। मुजफ्फरपुर पुलिस मादक पदार्थों के खिलाफ पूरी तरह से एक्शन मोड में है। शहर में युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने वाले किसी भी नशा तस्कर को बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस की यह सख्त कार्रवाई और सघन गश्त आगे भी लगातार जारी रहेगी।





