बिहारराज्यलोकल न्यूज़

मेला घूमने गए 20 वर्षीय युवक की मौत और उसके बाद हुई हिंसा के मामले में जिलाधिकारी (DM) और वरीय पुलिस अधीक्षक (SSP) ने घटनास्थल का किया निरीक्षण

ध्रुव कुमार सिंह, मुजफ्फरपुर, बिहार, १९ अक्टूबर

मुजफ्फरपुर के करजा थाना क्षेत्र में मेला घूमने गए 20 वर्षीय युवक नवनीत कुमार की मौत और उसके बाद हुई हिंसा के मामले में जिलाधिकारी (DM) कुमार गौरव और वरीय पुलिस अधीक्षक (SSP) कान्तेश कुमार मिश्रा ने करजा थाना क्षेत्र के अंतर्गत प्रभावित स्थल का दौरा कर स्थिति की समीक्षा की और घटनास्थल का निरीक्षण किया तथा पीड़ित परिवार से घटना के संबंध में जानकारी प्राप्त की। अधिकारियों ने मृतक और प्रभावित परिवार के सदस्यों से मिलकर पूरी घटना की जानकारी ली और उन्हें ढांढस बंधाया। कानून-व्यवस्था बनाए रखने और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई के लिए संबंधित पुलिस पदाधिकारियों को सख्त निर्देश दिए गए हैं। विदित हो की मुजफ्फरपुर के करजा थाना क्षेत्र में मेला घूमने गए 20 वर्षीय युवक नवनीत कुमार की मौत और उसके बाद हुई हिंसा के मामले में पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। मृतक नवनीत कुमार (20 वर्ष), जो मोहम्मदपुर खाजे गांव के निवासी थे। 17 अक्टूबर को मेला देखने जाने के दौरान बाइक से एक बच्चे को हल्की टक्कर लगने पर विवाद हुआ था, जिसके बाद हुई मारपीट में युवक की मौत हो गई। युवक का शव गांव पहुंचने पर गुस्साए लोगों ने प्रतापपुर की एक बस्ती में हमला कर कई घरों में आग लगा दी। मृतक के भतीजे के बयान पर प्राथमिकी दर्ज कर तीन आरोपियों (राजाराम, जितेंद्र राम, संजीत राम) को गिरफ्तार किया गया है तथा एक नाबालिग को भी पकड़ा गया है। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए सिटी एसपी मोहिबुल्लाह अंसारी, ग्रामीण एसपी राजेश सिंह प्रभाकर और अतिरिक्त पुलिस बल मौके पर तैनात किया गया। अंचल अधिकारी (CO) पुष्कल कुमार द्वारा प्रभावित परिवारों को राहत सामग्री (तिरपाल आदि) उपलब्ध कराई गई है। जिलाधिकारी एवं वरीय पुलिस अधीक्षक ने दोनों पक्षों से मिलकर उनकी बातें सुनीं। जिलाधिकारी एवं वरीय पुलिस अधीक्षक ने कहा कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए प्राथमिकी दर्ज कर चार नामजद अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया था। मामले में मुजफ्फरपुर पुलिस सभी पहलुओं की तीव्र गति से जांच कर रही है। क़ानून हाथ में लेने वालों एवं असामाजिक तत्वों को बख्शा नहीं जाएगा। आरोपित व्यक्तियों के विरूद्ध विधिसम्मत सख़्त कार्रवाई की जाएगी। स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है। अनुमंडल पदाधिकारी एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी को निर्देशित किया गया है कि स्थिति पर लगातार नज़र रखें। लोगों से नियमित रूप से संवाद स्थापित करें। दोनों पक्षों से भी अपील है कि वे किसी भी प्रकार के अपुष्ट तथ्यों पर ध्यान न दें और क्षेत्र में शांति बनाए रखने में पुलिस-प्रशासन का सहयोग करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button