बिहारराज्यलोकल न्यूज़

लंगट सिंह महाविद्यालय में मानव तस्करी, बंधुआ श्रम एवं बाल श्रम के विरुद्ध “नया सवेरा 3.0” जनजागरूकता अभियान का हुआ आगाज

ध्रुव कुमार सिंह, मुजफ्फरपुर, बिहार, १८ जुलाई

लंगट सिंह महाविद्यालय (LS College) में कमजोर वर्ग, अपराध अनुसंधान विभाग (बिहार, पटना) के तत्वावधान में मानव तस्करी, बंधुआ श्रम एवं बाल श्रम के विरुद्ध “नया सवेरा 3.0” जनजागरूकता अभियान का विधिवत आगाज किया गया। इस अवसर पर प्राचार्या प्रो.कनुप्रिया ने कहा की मानव तस्करी व बाल श्रम समाज के माथे पर कलंक हैं. उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे ऐसे मामलों में आगे आएं, शोषितों को उनके अधिकारों के प्रति सचेत करें और संदिग्ध गतिविधियों की सूचना प्रशासन को दें. इस गंभीर सामाजिक समस्या और बचाव से जुड़े प्रमुख बिंदु की जानकारी देते हुए उन्होंने कहा की भारतीय संविधान का अनुच्छेद 23(1) मानव तस्करी और जबरन श्रम पर पूरी तरह रोक लगाता है. गरीबी, अशिक्षा और खराब आर्थिक स्थिति इन अपराधों को बढ़ावा देने वाले मुख्य कारण हैं. युवाओं और विद्यार्थियों को शोषण के खिलाफ ‘अग्रदूत’ बनकर समाज को जागरूक करना चाहिए. इस महत्वपूर्ण अभियान का मुख्य उद्देश्य समाज के सबसे संवेदनशील और कमजोर वर्गों को उनके अधिकारों के प्रति सचेत करना और बाल श्रम व मानव तस्करी जैसी सामाजिक बुराइयों को जड़ से मिटाना है। यह विशेष अभियान 18 जुलाई से 25 जुलाई 2026 तक चलाया जाएगा। इस अवसर पर कॉलेज प्रशासन और पुलिस महकमे के अधिकारियों द्वारा संयुक्त रूप से कानूनी प्रावधानों से जुड़े जागरूकता पोस्टर का विमोचन किया गया। इस दौरान उपस्थित मुख्य वक्ताओं में ‘निर्देश’ संस्था के कानूनी सलाहकार आमोद कुमार, एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट (AHTO) मुजफ्फरपुर की पुष्पा कुमारी और विश्वविद्यालय थाना की थानाध्यक्ष सरिता कुमारी शामिल रहीं। वक्ताओं ने भारतीय न्याय संहिता 2023 के तहत मानव तस्करी से जुड़ी विभिन्न धाराओं, नाबालिगों की तस्करी, बंधुआ श्रम पद्धति (उन्मूलन) अधिनियम 1976 और बाल श्रम प्रतिषेध एवं विनियमन लअधिनियम की विस्तृत जानकारी दी। के तहत मिलने वाली कड़ी सजा और कानूनी सुरक्षात्मक उपायों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। वक्ताओं ने अपील की कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि या बाल श्रम की सूचना तुरंत पुलिस व प्रशासन को दें। धन्यवाद ज्ञापन प्रो.एस.आर चतुर्वेदी ने किया। मौके पर प्रो.टी.के डे, प्रो.पुष्पा कुमारी, डॉ.शशिकांत पाण्डेय, डॉ.वेदप्रकाश दुबे, डॉ.रीमा कुमारी, डॉ.संध्या कुमारी, डॉ.अंजना सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button