बिहारराज्यलोकल न्यूज़

सार्जेंट निलेश कुमार सिंह, संतोष कुमार और शिल्पा कुमारी बने सार्जेंट मेजर, पुलिस अधीक्षक ने तीनों अधिकारियों के कंधों पर नया रैंक (एक सितारा) लगाकर किया अलंकृत

ध्रुव कुमार सिंह, हाजीपुर (वैशाली), बिहार ३० जून

हाजीपुर स्थित वैशाली पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आयोजित गरिमामयी ‘पिपिंग सेरेमनी’ के दौरान सार्जेंट निलेश कुमार सिंह, संतोष कुमार और शिल्पा कुमारी को पदोन्नति देकर सार्जेंट मेजर बनाया गया। पुलिस अधीक्षक शुभांक मिश्रा ने तीनों अधिकारियों के कंधों पर नया रैंक (एक सितारा) लगाकर उन्हें अलंकृत किया. वैशाली पुलिस अधीक्षक कार्यालय (हाजीपुर) में आयोजित इस विशेष ‘पिपिंग सेरेमनी’ के दौरान पुलिस अधीक्षक श्री मिश्रा ने सभी पदोन्नत अधिकारियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं और उन्हें कर्तव्य निष्ठा का पाठ पढ़ाया। पुलिस अधीक्षक ने तीनों अधिकारियों को बधाई देते हुए प्रेरित किया कि वे नई जिम्मेदारी को पूरी ईमानदारी, निष्पक्षता, पारदर्शिता और कर्तव्यपरायणता के साथ निभाएं ताकि जनविश्वास और मजबूत हो सके। सार्जेंट मेजर का पद पुलिस पदानुक्रम में कानून-व्यवस्था के सुचारू संचालन और पुलिस लाइन प्रबंधन के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण होता है। समारोह के दौरान पदोन्नत अधिकारियों के परिवार के सदस्य भी उपस्थित थे, जिन्होंने इस गौरवशाली क्षण को साझा किया। इस अवसर पर जिले के कई अन्य वरीय पुलिस अधिकारी भी मौजूद रहे, जिन्होंने नव प्रोन्नत अधिकारियों का हौसला बढ़ाया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button