बिहारराज्यलोकल न्यूज़

तरियानी थाना क्षेत्र की पुलिस ने वृंदावन बाजार के पास वाहन जांच के दौरान अवैध देसी कट्टे के साथ दो नाबालिगों को किया निरुद्ध

ध्रुव कुमार सिंह, शिवहर, बिहार, १२ नवम्बर

शिवहर जिले के तरियानी थाना क्षेत्र की पुलिस ने वृंदावन बाजार के पास वाहन जांच के दौरान अवैध देसी कट्टे के साथ दो नाबालिगों को निरुद्ध किया है। पुलिस ने उनके पास से एक देसी पिस्तौल/कट्टा और बिना नंबर प्लेट की एक बुलेट मोटरसाइकिल जब्त की है। इस मामले में दो अन्य युवक मौके से फरार हो गए हैं, जिनकी तलाश में पुलिस छापेमारी कर रही है। पुलिस यह पता लगा रही है कि ये हथियार उन्हें किसने दिया और वे किस घटना को अंजाम देने की फिराक में थे। पुलिस अधीक्षक मो.मोहिबुल्लाह अंसारी नें बताया की तरियानी थाना पुलिस द्वारा नियमित गश्ती एवं वाहन चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान एक बुलेट मोटरसाइकिल पर सवार चार संदिग्ध व्यक्तियों को देखा गया। पुलिस बल द्वारा उन्हें रोकने का प्रयास किया गया, जिस पर सभी भागने लगे। पुलिस बल द्वारा तत्परता दिखाते हुए पीछा किया गया, जिसमें दो विधि-विरुद्ध बालकों को पकड़कर निरुद्ध किया गया, जबकि दो अन्य व्यक्ति मौके से फरार हो गए। पकड़े गए दोनों विधि-विरुद्ध बालकों की तलाशी लेने पर एक देशी कट्टा बरामद किया गया। साथ ही एक बुलेट मोटरसाइकिल भी बरामद की गई। पुलिस द्वारा बरामद अवैध हथियार एवं मोटरसाइकिल को विधिवत जप्त किया गया है। वहीं, फरार दोनों व्यक्तियों की गिरफ्तारी हेतु उनके संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी की जा रही है। इस संबंध में तरियानी थाना में कांड दर्ज कर अग्रतर अनुसंधान एवं विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है। पुलिस अधीक्षक नें आम नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि अथवा अवैध हथियारों से संबंधित सूचना तत्काल नजदीकी थाना अथवा पुलिस को दें। सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button