बिहारराज्यलोकल न्यूज़

ग्रामीण पुलिस अधीक्षक द्वारा मीनापुर थाना का किया गया निरीक्षण

ध्रुव कुमार सिंह, मुजफ्फरपुर, बिहार, २७ सितम्बर

मुजफ्फरपुर पुलिस के ग्रामीण पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार सिंह ‘प्रभाकर’ द्वारा मीनापुर थाना का निरीक्षण किया गया तथा एक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। समीक्षा बैठक के दौरान ग्रामीण पुलिस अधीक्षक पुलिस अधिकारियों को सभी पेंडिंग मामलों की जांच तेजी से पूरी करना और उनका निपटारा करना। अपराध पर रोक लगाने और मामलों की जांच में एफएसएल (FSL-Forensic Science Laboratory) और नई तकनीकों का इस्तेमाल बढ़ाना। गंभीर और पुराने मामलों में फरार चल रहे आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करना। कोर्ट से जारी वारंट और कुर्की-जब्ती के आदेशों का सख्ती से पालन करना सहित मीनापुर थाने में तैनात विभिन्न मामलों के अनुसंधान अधिकारी (IOs) और अन्य पुलिसकर्मी को  लंबित मामलों को तेजी से निपटाने के निर्देश दिए गए साथ ही कांड अनुसंधान, अपराध नियंत्रण, अपराध रोकथाम एवं थाना संचालन से संबंधित पुलिस मुख्यालय एवं वरीय पदाधिकारियों द्वारा निर्गत सभी महत्वपूर्ण निर्देशों का अक्षरशः अनुपालन सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया। समीक्षा बैठक और निरीक्षण के दौरान मुख्य रूप से मीनापुर थाना के वर्तमान प्रभारी (थानाध्यक्ष) सुभाष मुखिया सहित थाने के अन्य पुलिस पदाधिकारी और पुलिसकर्मी उपस्थित थे.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button