बिहारराज्यलोकल न्यूज़

वरीय पुलिस अधीक्षक ने सदर थाना और लालगंज अंचल निरीक्षक कार्यालय में समीक्षा बैठक कर प्रभावी रात्रि गश्ती, रोको-टोको अभियान और सघन वाहन जांच सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

ध्रुव कुमार सिंह, वैशाली, बिहार, २६ सितम्बर

वरीय पुलिस अधीक्षक (SSP) शुभांक मिश्रा ने सदर थाना और लालगंज अंचल निरीक्षक कार्यालय में समीक्षा बैठक कर प्रभावी रात्रि गश्ती, रोको-टोको अभियान और सघन वाहन जांच सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। इसके अलावा लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन और किसी भी आपराधिक सूचना पर तुरंत कार्रवाई करने के कड़े निर्देश दिए गए हैं। वरीय पुलिस अधीक्षक (SSP) श्री मिश्रा द्वारा की गई इस समीक्षा बैठक सभी थाना क्षेत्रों में रात्रि गश्ती (Night Patrolling) को पहले से अधिक प्रभावी, मजबूत और सक्रिय करने के निर्देश दिए गए हैं. जो क्षेत्र सुरक्षा के लिहाज से संवेदनशील हैं, वहां सघन गश्ती करने और निरंतर निगरानी बढ़ाने को कहा गया है. अपराधियों और संदिग्धों में डर पैदा करने के लिए पुलिस को ऑन-ग्राउंड ‘रोको-टोको अभियान’ को प्रभावी रूप से चलाने की हिदायत दी गई है. सभी प्रमुख रास्तों और चौराहों पर पुलिस को लगातार सघन वाहन जांच सुनिश्चित करने का आदेश दिया गया है. सड़कों और सार्वजनिक स्थानों पर घूमने वाले संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की कड़ाई से जांच करने को कहा गया है. थानों में लंबे समय से लंबित पड़े मामलों (Pending Cases) का त्वरित और गुणवत्तापूर्ण निष्पादन (Quality Investigation) तय समय सीमा में पूरा करने का निर्देश दिया गया है. किसी भी प्रकार की आपराधिक गतिविधि या गुप्त सूचना मिलने पर पुलिस टीम को बिना समय गंवाए तुरंत (Immediate Action) कार्रवाई करने की हिदायत दी गई है. एसएसपी द्वारा सभी पुलिस पदाधिकारियों को अपने-अपने अधिकार क्षेत्र में सतर्क, सक्रिय और प्रभावी पुलिसिंग सुनिश्चित करने को कहा गया है ताकि अपराध पर पूरी तरह नियंत्रण पाया जा सके और आम जनता में सुरक्षा का भाव मजबूत हो.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button