वैशाली जिले के सराय थाना क्षेत्र में पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान 416.140 लीटर विदेशी शराब के साथ 01 तस्कर को किया गिरफ्तार

ध्रुव कुमार सिंह, सराय (वैशाली), बिहार, २१ सितम्बर
वैशाली पुलिस द्वारा जिले में अवैध मादक पदार्थ के सेवन एवं बिक्री पर रोकथाम तथा तस्करों की गिरफ्तारी हेतु ऑपरेशन नीलकंठ अभियान चलाया जा रहा है। सराय थाना को गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी कि कुछ शराब तस्कर के द्वारा एक पिकअप में शराब लेकर हाजीपुर से मुजफ्फपुर की ओर ले जाया जा रहा है। प्राप्त सूचना का सत्यापन एवं आवश्यक कारवाई हेतु वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार अनु०पु०पदा० सदर-02, लालगंज गोपाल मंडल के नेतृत्व में थानाध्यक्ष सराय संजीव कुमार के साथ एक टीम का गठन किया गया एवं गठित टीम के द्वारा सराय थानान्तर्गत एनएच-22 स्थित सरदार पटेल टॉल प्लाजा के पास घेराबंदी करते हुए पिकअप पर लदे 416.140 ली0 विदेशी शराब के साथ 01 शराब तस्कर को गिरफ्तार किया गया। मौके से शराब और वाहन को जब्त कर चालक (राजेश कुमार) को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस द्वारा आरोपी से पूछताछ कर मुख्य शराब माफिया (सिंडिकेट) का पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि शराब की यह खेप कहाँ से लाई गई थी और इसे आगे कहाँ डिलीवर किया जाना था। इस संबंध में सराय थाना कांड सं0-334/26 दर्ज कर गिरफ्तार अभि० को न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।




