बिहारराज्यलोकल न्यूज़

धनतेरस और दीपावली पर्व के मद्देनजर वैशाली (हाजीपुर) पुलिस द्वारा जिले के सभी थाना क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए निकाला गया फ्लैग मार्च

ध्रुव कुमार सिंह, हाजीपुर(वैशाली), बिहार, ०६ नवम्बर

धनतेरस और दीपावली पर्व के मद्देनजर वैशाली (हाजीपुर) पुलिस द्वारा जिले के सभी थाना क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए फ्लैग मार्च निकाला गया है। त्योहारों के दौरान शांति, सुरक्षा और विधि-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार यह विशेष कदम उठाया गया है। वैशाली जिले के सभी थाना क्षेत्रों के अंतर्गत आने वाले पुलिस पदाधिकारियों और पुलिस कर्मियों द्वारा अपने-अपने इलाकों में मुस्तैदी के साथ फ्लैग मार्च निकाला जा रहा है ताकि आमजन में सुरक्षा का माहौल बना रहे। धनतेरस के अवसर पर मुख्य आभूषण दुकानों और व्यस्त बाजारों में होने वाली भारी भीड़ को देखते हुए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं और वहां अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किए गए हैं। जिले के प्रमुख चौराहों, मुख्य सड़कों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। असामाजिक तत्वों और किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस की टीमें लगातार गश्त कर रही हैं और कड़ी निगरानी रख रही हैं। मिश्रा ने आम जनता से अपील की है कि वे भीड़भाड़ वाले इलाकों में सतर्क रहें, अपने कीमती सामान का ध्यान रखें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की स्थिति में तुरंत इमरजेंसी नंबर 112 पर पुलिस को सूचित करें। श्री मिश्रा नें कहा की वैशाली पुलिस पर्व-त्योहारों के दौरान शांति, सुरक्षा एवं विधि-व्यवस्था बनाए रखने हेतु प्रतिबद्ध है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button