बिहारराज्यलोकल न्यूज़

वैशाली पुलिस द्वारा ‘ऑपरेशन मुस्कान’ अभियान के तहत कुल 210 मोबाइल फोन बरामद कर उन्हें उनके वास्तविक धारकों को कर दिया गया सुपुर्द

ध्रुव कुमार सिंह, वैशाली, बिहार, ३१ मई

वैशाली पुलिस द्वारा ‘ऑपरेशन मुस्कान’ अभियान के तहत कुल 210 मोबाइल फोन बरामद कर उन्हें उनके वास्तविक धारकों को सुपुर्द कर दिया गया है. बरामद किए गए इन फोनों की अनुमानित कीमत लगभग 60 लाख रुपये है. यह सफलता तकनीकी अनुसंधान और विशेष पुलिस टीमों के निरंतर प्रयासों के माध्यम से हासिल की गई है. हाजीपुर स्थित पुलिस सभागार में आयोजित कार्यक्रम में, वैशाली के पुलिस अधीक्षक (SP) विक्रम सिहाग ने इन मोबाइल्स को उनके असली मालिकों को सौंपा. अपने खोए और चोरी हुए फोन वापस पाकर लोगों के चेहरे खिल उठे, क्योंकि कई लोगों को इसकी उम्मीद तक नहीं थी. पुलिस अधीक्षक नें बताया की बिहार पुलिस मुख्यालय, बिहार, पटना के आदेश के आलोक में ” ऑपरेशन मुस्कान” अभियान लगातार चलाया जा रहा है। जिसके तहत जिले के सभी थाना/ओपी अन्तर्गत, आमजनों के जितने भी मोबाइल गुम हुए, चोरी हुए इत्यादि के अन्तर्गत सनहा/प्राथमिकी दर्ज कराया गया है। पुलिस अधीक्षक वैशाली के द्वारा जिला आसूचना इकाई के साथ जिले के सभी थानों में Tech. Team का गठन किया गया है। उक्त टीम के सदस्यों के द्वारा CEIR Portal से लगातार मोबाइल बरामद कर उनके वास्तविक धारकों/मालिकों को सुपुर्द किया जा रहा है। वैशाली पुलिस द्वारा आज तक “ऑपरेशन मुस्कान” अभियान के तहत कुल 1904 मोबाइल फोन बरामद कर उनके वास्तविक धारकों को सुपुर्द कर उनके चेहरे की मुस्कान वापस लौटाई गई। जिला आसूचना इकाई एवं थानास्तरीय Tech. Team द्वारा और जिन थाना द्वारा कड़ी मेहनत से अधिक मोबाईल फोन बरामद किया गया है, उसे पुलिस अधीक्षक के द्वारा पुरस्कृत किया गया, जिनमें बिदुपुर थाना, जंदाहा थाना, रूस्तमपुर थाना एवं पु.अ.नि रचना तिवारी, पु.अ.नि शालिनी कुमारी, पु.अ.नि अंकित कुमार शामिल थें.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button