बिहारराज्यलोकल न्यूज़

बिहार स्टेट पावर होल्डिंग कंपनी लिमिटेड (BSPHCL) के अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक (CMD) द्वारा बिजली आपूर्ति की जमीनी हकीकत जानने के लिए की गई महत्वपूर्ण पहल

ध्रुव कुमार सिंह, मुजफ्फरपुर, बिहार, १३ सितम्बर

बिहार स्टेट पावर होल्डिंग कंपनी लिमिटेड (BSPHCL) के अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक (CMD) अजय यादव द्वारा मुजफ्फरपुर में बिजली आपूर्ति की जमीनी हकीकत जानने के लिए एक महत्वपूर्ण पहल की गई। उन्होंने शहर में विद्युत आपूर्ति की गुणवत्ता, ट्रिपिंग की समस्याओं और निर्बाध (uninterrupted) बिजली आपूर्ति की स्थिति की समीक्षा करने के लिए खुद मुजफ्फरपुर में रात्रि विश्राम (night stay) किया। इस दौरान सीएमडी ने रात्रि के समय ही फील्ड अधिकारियों के साथ बैठक कर बिजली आपूर्ति की वास्तविक स्थिति और ट्रिपिंग की घटनाओं की गहन समीक्षा की और अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि उपभोक्ताओं को बिना किसी बाधा के गुणवत्तापूर्ण बिजली मिले और ट्रिपिंग की समस्याओं को तुरंत सुधारा जाए। इसके पश्चात् समाहरणालय सभागार में जिलाधिकारी कुमार गौरव की उपस्थिति में JE, AEE, EEE एवं सोलर वेंडरों के साथ विस्तृत समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक (CMD) श्री यादव द्वारा O & M, राजस्व, ट्रिपिंग, विद्युत हानि तथा PM सूर्य घर योजना की सेक्शनवार, सब-डिवीजनवार एवं डिवीजनवार समीक्षा की गई। सीएमडी ने विद्युत आपूर्ति को और अधिक विश्वसनीय बनाने, ट्रिपिंग एवं हानियों को कम करने तथा सोलर योजना के लक्ष्यों को मिशन मोड में पूरा करने के निर्देश दिए। जिला जनसम्पर्क अधिकारी लोकेश कुमार झा नें बताया की इस समीक्षा का मुख्य उद्देश्य अधिकारियों की कार्यप्रणाली में सुधार लाना और रात के समय आने वाली तकनीकी दिक्कतों का ऑन-स्पॉट समाधान ढूंढना था। यह कदम राज्य में बिजली व्यवस्था को सुदृढ़ करने और उपभोक्ताओं की समस्याओं के प्रति संवेदनशीलता को दर्शाता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button