रामाशीष चौक से त्रिमूर्ति चौक तक दाहिने लेन में केवल मोटरसाइकिल और निजी चारपहिया वाहनों के परिचालन की होगी अनुमति- अपर पुलिस अधीक्षक (यातायात)

ध्रुव कुमार सिंह, हाजीपुर (वैशाली), बिहार, ०२ अगस्त
श्रावणी मेला 2026 के दौरान वैशाली पुलिस प्रशासन द्वारा विशेष ट्रैफिक व्यवस्था प्रत्येक शुक्रवार शाम 6:00 बजे से सोमवार रात 12:00 बजे तक प्रभावी रहेगी इस बाबत हाजीपुर के रामाशीष चौक पर अपर पुलिस अधीक्षक (यातायात) प्रेम सागर द्वारा मीडिया कर्मियों के साथ साझा की गई जानकारी में बताया गया की रामाशीष चौक (या पटना स्वीट्स) से त्रिमूर्ति चौक तक दाहिने लेन में केवल मोटरसाइकिल और निजी चारपहिया वाहनों के परिचालन की अनुमति होगी. इस मार्ग पर बस, ट्रक, पिकअप, व्यावसायिक वाहन, जुगाड़ वाहन और ठेला के चलने पर पूरी तरह प्रतिबंध रहेगा. पुरानी गंडक और कौनहारा घाट से रामाशीष चौक होते हुए महुआ मोड़ तक का बायां लेन केवल पैदल कांवरियों और श्रद्धालुओं के लिए पूरी तरह सुरक्षित (आरक्षित) रखा गया है. इस पूरे क्षेत्र में किसी भी प्रकार के वाहन का प्रवेश वर्जित है, यह केवल पैदल यात्रियों के लिए रहेगा. अपर पुलिस अधीक्षक (यातायात) नें बताया की सड़क के बीच में डीजे, मंच या सेवा शिविर लगाकर यातायात बाधित करना प्रतिबंधित है. सेवा शिविरों और डीजे को मुख्य लेन से दूर कच्ची पट्टी (सड़क किनारे) पर लगाने के निर्देश दिए गए हैं. पहलेजा घाट से बाबा गरीबनाथ धाम (मुजफ्फरपुर) तक के रूट पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है, जो श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुगम आवागमन सुनिश्चित करेगा.




