बिहारराज्यलोकल न्यूज़
वैशाली के पुलिस अधीक्षक (SP) शुभांक मिश्रा द्वारा हाजीपुर के नगर, सदर और औद्योगिक थानों का किया गया औचक निरीक्षण

ध्रुव कुमार सिंह, वैशाली, बिहार, २३ जून
वैशाली के पुलिस अधीक्षक (SP) शुभांक मिश्रा द्वारा 22 जून की रात्रि में हाजीपुर के नगर, सदर और औद्योगिक थानों का औचक निरीक्षण किया गया। इस दौरान कानून-व्यवस्था की स्थिति को और अधिक सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। औचक निरीक्षण के दौरान थानों के अभिलेखों के अद्यतन और सही रखरखाव की जांच की गई। जिले में सुरक्षा व्यवस्था और रात्रि गश्ती की स्थिति का आकलन किया गया। थाना परिसर में तैनात अधिकारियों और कर्मियों की उपस्थिति की समीक्षा की गई। संबंधित पुलिस पदाधिकारियों को अपराध नियंत्रण और कानून-व्यवस्था को लेकर पूरी तरह सतर्क रहने के निर्देश दिए गए।





