बिहारराज्यलोकल न्यूज़

बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर बिहार विश्वविद्यालय (बीआरएबीयू) में चलाया गया “श्रमदान सह स्वच्छता जागरूकता, प्लास्टिक मुक्त बिहार एवं नशामुक्त युवा विकसित भारत संकल्प अभियान”

ध्रुव कुमार सिंह, मुजफ्फरपुर, बिहार, ०१ नवम्बर

बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर बिहार विश्वविद्यालय (बीआरएबीयू) में ‘श्रमदान सह स्वच्छता जागरूकता, प्लास्टिक मुक्त बिहार एवं नशामुक्त युवा विकसित भारत संकल्प अभियान’ चलाया गया.यह अभियान सुबह 7:30 बजे न्यू सामाजिक विज्ञान संकाय (न्यू सोशल विज्ञान ब्लॉक) और हिंदी विभाग के समीप चलाया गया। यह पूरा अभियान विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. दिनेश चंद्र राय के मार्गदर्शन और नेतृत्व में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में सीसीडीसी (CCDC) प्रो. रजनीश गुप्ता और एनएसएस (NSS) समन्वयक डॉ. अनुराधा पाठक मुख्य रूप से मौजूद रहीं। अभियान के दौरान करीब 100 एनएसएस स्वयंसेवकों, छात्र-छात्राओं, शिक्षकों और विवि कर्मचारियों ने मिलकर परिसर की सफाई की। उपस्थित सभी प्रतिभागियों और शिक्षकों ने परिसर को पूरी तरह से प्लास्टिक मुक्त बनाने और युवाओं को नशामुक्त करने का सामूहिक संकल्प लिया। इस मुहिम को सफल बनाने के लिए हिंदी विभाग की अध्यक्ष प्रो. आशा, सहायक प्राध्यापक डॉ. उज्ज्वल आलोक, डॉ. सुशांत कुमार, डॉ. साक्षी शालिनी, डॉ. संध्या, डॉ. विकास कुमार, डॉ.किरण ठाकुर, डॉ.ऋतू कुमारी,  डॉ.तारक पुरकायत, डॉ. सुनंदा मंडल, वाणिज्य एवं प्रबंधन विभाग से विभागाध्यक्ष प्रो.रवि श्रीवास्तव, पूर्व उप-कुलसचिव डॉ.विनोद बैठा, डॉ. मो. सलाहुद्दीन, डॉ. के.के. ठाकुर, गृह विज्ञान विभाग की विभागाध्यक्ष प्रो.संगीता रानी एवं बीआरएबीयू के उप-कुलसचिव डॉ. अमर बहादुर शुक्ला सहित विभिन्न विभागों के वरिष्ठ शिक्षक और पदाधिकारी शामिल हुए। इस अवसर पर कुलपति प्रो. राय ने संदेश दिया कि जब देश का युवा नशे और गंदगी से मुक्त होगा, तभी भारत पूरी तरह से आत्मनिर्भर और विकसित राष्ट्र बनेगा। अभियान के मुख्य आयोजक सह सीसीडीसी प्रो. गुप्ता ने जोर दिया कि विश्वविद्यालय को प्लास्टिक मुक्त बनाने के लिए सभी विभागों को मिलकर एक रोल मॉडल (अनुकरणीय उदाहरण) स्थापित करना होगा। सामुदायिक सेवा और जन-भागीदारी के इस अभियान में हिस्सा लेने के लिए नीतिश्वर कॉलेज के प्राचार्य प्रो.प्रमोद कुमार तथा प्रोग्राम ऑफिसर डॉ.पूजा गुप्ता अपने यूनिट के स्वयंसेवकों के साथ विशेष रूप से उपस्थित रहें और अभियान को सफलतापूर्वक संचालित किया। इसके अतिरिक्त एमडीडीएम और एल.एन.टी कॉलेज के स्वयंसेवकों ने भी इस अभियान में भाग लिया। अभियान की समाप्ति के उपरांत नीतिश्वर कॉलेज के स्वयंसेवक शिवम् कुमार नें उपस्थित सभी लोगों को स्वच्छता एवं नशामुक्ति के लिए संकल्प दिलाया और  प्रणव कुमार ने धन्यवाद ज्ञापित किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button