बिहारराज्यलोकल न्यूज़

बीआरए बिहार विश्वविद्यालय (BRABU)में मनोविज्ञान विभाग के अध्यक्ष प्रो.रजनीश कुमार गुप्ता को कॉलेज डेवलपमेंट काउंसिल का नियुक्त किया गया समन्वयक (CCDC)

ध्रुव कुमार सिंह, मुजफ्फरपुर, बिहार, ११ जून

बीआरए बिहार विश्वविद्यालय (BRABU), मुजफ्फरपुर में मनोविज्ञान विभाग के अध्यक्ष प्रो.रजनीश कुमार गुप्ता को कॉलेज डेवलपमेंट काउंसिल (CCDC) का नया समन्वयक नियुक्त किया गया है। उन्होंने विश्वविद्यालय प्रशासन के इस बड़े फैसले के बाद तत्काल प्रभाव से अपना पदभार ग्रहण कर लिया है। प्रो.गुप्ता को विश्वविद्यालय के विकास कार्यों को गति देने के लिए CCDC की कमान सौंपी गई है। इनसे पहले इस महत्वपूर्ण पद पर डॉ.टी.के डे कार्यरत थे। पदभार ग्रहण करते हुए डॉ.गुप्ता ने कुलपति के प्रति आभार व्यक्त किया और बताया कि विश्वविद्यालय ने जो दायित्व दिया है उसे पूरी ईमानदारी और पारदर्शिता  के साथ निर्वहन करने का प्रयास किया जाएगा। विश्वविद्यालय से संबद्ध कॉलेजों के विकास, निगरानी और शैक्षणिक गुणवत्ता को सुनिश्चित की जाएगी। कॉलेजों की संबद्धता, अनुदान का प्रबंधन, शैक्षणिक गुणवत्ता की निगरानी, प्रशासनिक और नीतियों का समन्वय और नीति निर्माण पर विशेष बल दिया जाएगा। पदभार ग्रहण करने के बाद डॉ.गुप्ता को बधाई देते हुए प्रॉक्टर डॉ.आर.के चौधरी, छात्र कल्याण संकायाध्यक्ष डॉ.आलोक प्रताप सिंह, कुलसचिव डॉ.समीर कुमार शर्मा, पूर्व प्रॉक्टर डॉ.विनय शंकर राय, परीक्षा नियंत्रक डॉ.रामकुमार, उप-कुलसचिव डॉ.अमर बहादुर शुक्ला, विकास पदाधिकारी डॉ.जिवतेश मणि त्रिपाठी, शिवहर डिग्री कॉलेज के पूर्व प्राचार्य डॉ.मो.रईस, डॉ.ऋतु कुमारी, डॉ.दिलीप कुमार, डॉ.सतीश कुमार, डॉ.ललित किशोर, डॉ.कुमार बलवंत सिंह, सहायक कुलसचिव डॉ.नरेन्द्र कुमार सिंह नें कहा की प्रो. गुप्ता के लंबे शैक्षणिक अनुभव और कुशल नेतृत्व क्षमता से कॉलेजों के बुनियादी ढांचे और विकास योजनाओं को नई दिशा मिलेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button