बिहारराज्यलोकल न्यूज़

वैशाली के पुलिस अधीक्षक (SP) शुभांक मिश्रा द्वारा न्यू गंडक चेक पोस्ट एवं पुरानी गंडक चेक पोस्ट का किया गया औचक निरीक्षण

ध्रुव कुमार सिंह, वैशाली, बिहार, ३० जुलाई

वैशाली के पुलिस अधीक्षक (SP) शुभांक मिश्रा द्वारा न्यू गंडक चेक पोस्ट एवं पुरानी गंडक चेक पोस्ट का औचक निरीक्षण किया गया. निरीक्षण का मुख्य उद्देश्य श्रावणी मेला-2026 और क्षेत्र की समग्र सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक पुख्ता बनाना। चेक पोस्ट पर तैनात पुलिस पदाधिकारियों एवं पुलिसकर्मियों की कार्यशैली और मुस्तैदी का जायजा लेना। निरीक्षण के दौरान एसपी द्वारा निर्देश दिया गया की चेक पोस्ट से गुजरने वाले सभी छोटे-बड़े वाहनों की गहन और बारीकी से चेकिंग सुनिश्चित की जाए। संदिग्ध व्यक्तियों, उनकी गतिविधियों और असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखी जाए। वाहन चालकों से पूछताछ के साथ-साथ उनके कागजातों की भी गहनता से जांच हो।उन्होंने कहा की ड्यूटी के दौरान किसी भी स्तर पर ढिलाई या लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने क्षेत्र में गश्त (पेट्रोलिंग) बढ़ाने के साथ-साथ स्थानीय स्तर पर खुफिया सूचना तंत्र को मजबूत करने के निर्देश दिए। श्रावणी मेला के मद्देनजर पहलेजा घाट से मुजफ्फरपुर बाबा गरीबनाथ धाम की ओर जाने वाले कांवरियों की सुरक्षा एवं यातायात को सुगम बनाए रखने के लिए वैशाली पुलिस द्वारा इन चेक पोस्टों पर चौकसी बेहद कड़ी कर दी गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button