बिहारराज्यलोकल न्यूज़

सीतामढ़ी जिले ने सिंगल-यूज़ प्लास्टिक के कचरे के निष्पादन और पुनर्चक्रण की दिशा में की एक शानदार और प्रेरणादायी पहल

ध्रुव कुमार सिंह, सीतामढ़ी, बिहार, ०८ जून

सीतामढ़ी जिले ने सिंगल-यूज़ प्लास्टिक के कचरे के निष्पादन और पुनर्चक्रण की दिशा में एक शानदार और प्रेरणादायी पहल की है। ज़िला प्रशासन और PWMU बाजपट्टी की इस परियोजना के तहत हज़ारों किलो कचरे को उपयोगी सामग्री में बदलकर 85 आकर्षक सीटिंग बेंच बनाई गई हैं।  जिला जनसम्पर्क अधिकारी कमल सिंह ने बताया की ज़िले भर से लगभग 8000 किलोग्राम सिंगल-यूज़ प्लास्टिक कचरा इकट्ठा किया गया. इसमें से करीब 4000 किलोग्राम प्लास्टिक का पुनर्चक्रण (रिसाइकिल) करके टिकाऊ और मजबूत बेंचों का निर्माण किया गया. श्री सिंह नें कहा की यह अभियान ज़िलाधिकारी रिची पाण्डेय के मार्गदर्शन और LSBA (लोहा, स्वच्छता व ठोस अपशिष्ट प्रबंधन) टीम के प्रयासों से सफल हो सका. इसका मुख्य उद्देश्य प्लास्टिक प्रदूषण को कम करना, अपशिष्ट प्रबंधन (Waste Management) को बढ़ावा देना और पर्यावरण को संरक्षित करना है। सीतामढ़ी की यह पहल स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जिले की प्रतिबद्धता को दर्शाती है तथा “कचरे से संसाधन” की अवधारणा को साकार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button