बिहारराज्यलोकल न्यूज़

प्रसिद्ध कृषि वैज्ञानिक और राजेंद्र कृषि विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति पद्मश्री डॉ.गोपाल जी त्रिवेदी का राजकीय सम्मान के साथ किया गया अंतिम संस्कार

ध्रुव कुमार सिंह, मुजफ्फरपुर, बिहार, १३ मई

मुजफ्फरपुर के बंदरा प्रखंड स्थित मतलूपुर पंचायत में पद्मश्री डॉ.गोपाल जी त्रिवेदी का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। 96 वर्षीय प्रसिद्ध कृषि वैज्ञानिक और राजेंद्र कृषि विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति का निधन 12 मई को पटना में हुआ था, जिनका अंतिम संस्कार उनके पुत्र रमन त्रिवेदी ने मतलूपुर में बाबा खगेश्वरनाथ पोखर के तट पर किया। राजकीय सम्मान के साथ गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। जिलाधिकारी सुब्रत कुमार सेन ने उनके निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त करते हुए कहा की वे 2026 में पदमश्री से सम्मानित, राजेंद्र कृषि विश्वविद्यालय, पूसा के पूर्व कुलपति थें और उनका बिहार में वैज्ञानिक खेती और लीची उत्पादन में अभूतपूर्व योगदान था। उन्होंने कहा कि डॉ.त्रिवेदी का संपूर्ण जीवन समाज सेवा, ज्ञान और मानवीय मूल्यों के प्रति समर्पित रहा जो आने वाली पीढ़ियों को सदैव प्रेरित करता रहेगा। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें तथा शोक संतप्त परिवार को इस दुःख की घड़ी में संबल  प्रदान करें। इस अवसर पर बीडीओ अमना वशी, सीओ अंकुर राय, और हत्था थाना की एसएचओ कंचन कुमारी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण, परिजन, शुभचिंतक, सामाजिक कार्यकर्त्ता उपस्थित थें. सभी ने नम आंखों से  दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व को याद किया। प्रसिद्ध कृषि वैज्ञानिक के निधन पर शोक सम्वेदना व्यक्त करते हुए बीआरए बिहार विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो.दिनेश चन्द्र राय नें कहा की डॉ.राजेंद्र प्रसाद कृषि विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति, प्रख्यात शिक्षाविद, पद्मश्री डॉ. गोपाल जी त्रिवेदी जी के निधन का समाचार अत्यंत दुखद है। शिक्षा एवं कृषि जगत के लिए यह एक अपूरणीय क्षति है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button