बिहारराज्यलोकल न्यूज़

पुलिस अधीक्षक ने नगर क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए तथा पैदल गश्त के निरीक्षण हेतु खुद सड़कों पर उतरकर सुरक्षा तैयारियों का लिया जायजा

ध्रुव कुमार सिंह, हाजीपुर (वैशाली), बिहार १२ जुलाई

पुलिस अधीक्षक वैशाली शुभांक मिश्रा द्वारा नगर क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए पैदल गश्त का निरीक्षण किया गया। एसपी श्री मिश्रा ने शाम के समय खुद सड़कों पर उतरकर पैदल भ्रमण कर सुरक्षा तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक द्वारा गश्ती का जायजा, पुलिस बलों की तैनाती, सतर्कता और सक्रियता की मौके पर समीक्षा की गई और नगर क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त रखने के लिए अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए गए। निरीक्षण के क्रम में पुलिस अधीक्षक द्वारा शहरी क्षेत्र में स्थित स्वर्ण व्यवसायियों के प्रतिष्ठानों पर जाकर उनसे आत्मीयतापूर्ण बातचीत की गई तथा उनकी सुरक्षा संबंधी समस्याओं एवं सुझावों को सुना गया। व्यवसायियों को आवश्यक सुरक्षा उपाय अपनाने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तत्काल सूचना नजदीकी थाना,डायल 112 अथवा पुलिस नियंत्रण कक्ष को देने हेतु प्रेरित किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button