बिहारराज्यलोकल न्यूज़

सरकारी विद्यालयों के कमजोर और आर्थिक रूप से पिछड़े विद्यार्थियों के लिए सरस्वती विद्या निकेतन (राजकीय जिला स्कूल) में ‘संकल्प संध्या’ कार्यक्रम की हुई शुरुआत

ध्रुव कुमार सिंह, मुजफ्फरपुर, बिहार, १७ नवम्बर

सरकारी विद्यालयों के कमजोर और आर्थिक रूप से पिछड़े विद्यार्थियों के लिए मुजफ्फरपुर के सरस्वती विद्या निकेतन (राजकीय जिला स्कूल) में ‘संकल्प संध्या’ कार्यक्रम की शुरुआत कर दी गई है। इसका उद्घाटन जिला शिक्षा पदाधिकारी (DEO) कुमार अरविंद सिन्हा ने किया। इस अवसर पर श्री सिन्हा नें बताया की ‘संकल्प संध्या’ कार्यक्रम के तहत आयोजित कक्षाओं में मैट्रिक और इंटरमीडिएट की आगामी बोर्ड परीक्षाओं को ध्यान में रखकर तैयारी कराई जा रही है। नियमित पाठ्यक्रम के अलावा छात्रों की विषयवार कमजोरियों को दूर करने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। ये निःशुल्क विशेष कक्षाएं प्रतिदिन शाम 5:00 बजे से 7:30 बजे तक संचालित होंगी। इसके लिए किसी अलग ऑनलाइन पोर्टल की आवश्यकता नहीं है। सरकारी विद्यालयों के कक्षा 9वीं से 12वीं के इच्छुक छात्र सीधे सरस्वती विद्या निकेतन (जिला स्कूल) के प्रधानाध्यापक या संबंधित कक्षा प्रभारी से संपर्क कर इन निःशुल्क कक्षाओं में शामिल हो सकते हैं। यह व्यवस्था आगामी 31 मार्च 2027 तक लगातार जारी रहेगी। इसमें सरकारी शिक्षकों के अलावा 70 वर्ष से कम आयु के सेवानिवृत्त अधिकारी (जैसे IAS, BAS, BES) स्वेच्छा से स्वयंसेवी के रूप में पढ़ाएंगे। कार्यक्रम के शुभारंभ के पहले दिन अंग्रेजी विषय की विशेष कक्षा आयोजित की गई, जिसमें शिक्षक संजीव कुमार ने विद्यार्थियों को पढ़ाया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button