बिहारराज्यलोकल न्यूज़

निर्माणाधीन कच्ची दरगाह–बिदुपुर सिक्स लेन परियोजना के कार्य की वर्तमान प्रगति, तकनीकी गुणवत्ता और सुरक्षा मानकों को परखनें हेतु डीएम और एसपी ने संयुक्त रूप से किया स्थलीय निरीक्षण

ध्रुव कुमार सिंह, वैशाली, बिहार १० जुलाई

वैशाली जिला प्रशासन द्वारा निर्माणाधीन कच्ची दरगाह–बिदुपुर सिक्स लेन परियोजना के अंतिम चरण के कार्यों की गहन समीक्षा की जा रही है। जिला पदाधिकारी (डीएम) वर्षा सिंह और पुलिस अधीक्षक (एसपी) शुभांक मिश्रा ने संयुक्त रूप से इस महत्वाकांक्षी मेगा ब्रिज परियोजना का स्थलीय निरीक्षण किया है। इसका मुख्य उद्देश्य कार्य की वर्तमान प्रगति, तकनीकी गुणवत्ता और सुरक्षा मानकों को परखना था। निरिक्षण के दौरान निर्माण एजेंसी (L&T) को सख्त निर्देश दिए गए हैं कि बचा हुआ कार्य निर्धारित समय सीमा के भीतर और उच्च तकनीकी मानकों के अनुरूप ही पूरा किया जाए। निर्माण कार्य बिना किसी बाधा के लगातार चलता रहे, इसके लिए पुल के दोनों तरफ तीन पालियों (शिफ्टों) में दंडाधिकारियों (Magistrates) और पुलिस बल की तैनाती की गई है। स्थानीय पुलिस (बिदुपुर एवं रुस्तमपुर थाना) और प्रशासनिक अधिकारियों को निर्माण क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत रखने तथा सुरक्षा प्रतिबंधों का कड़ाई से पालन कराने की जिम्मेदारी दी गई है। यह परियोजना लगभग 19.76 किलोमीटर लंबी है, जिसमें 9.76 किमी लंबा मुख्य पुल और 10 किमी लंबा पहुंच पथ (एप्रोच रोड) शामिल है। बिहार के पथ निर्माण विभाग के अनुसार, इस विशाल सिक्स लेन ग्रीनफील्ड पुल परियोजना का भौतिक कार्य 99% से अधिक पूरा हो चुका है। यह पुल पटना (कच्ची दरगाह) को सीधे वैशाली (बिदुपुर) से जोड़ेगा, जिससे उत्तर और दक्षिण बिहार के बीच का आवागमन बेहद तेज और सुगम हो जाएगा। पुल के पूरी तरह चालू होने से पटना के महात्मा गांधी सेतु पर ट्रैफिक का दबाव कम होगा तथा क्षेत्रीय व्यापार, परिवहन और आर्थिक गतिविधियों को नई रफ्तार मिलेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button