बिहारराज्यलोकल न्यूज़

सोशल मीडिया पर वायरल भ्रामक वीडियो के संबंध में स्पष्टीकरण

ध्रुव कुमार सिंह, राजापाकर (वैशाली), बिहार, १९ नवम्बर

विगत दिनांक 18.11.2026 को सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफॉर्म पर एक वीडियो गलत एवं भ्रामक तथ्यों के साथ प्रसारित किया जा रहा है। इस वीडियो में कुछ युवकों को राजापाकर थाना क्षेत्र अंतर्गत एक ट्रक पर चढ़कर प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री के पोस्टर से बने स्वागत द्वार (गेट) को नुकसान पहुंचाते हुए दिखाया गया है। वैशाली पुलिस द्वारा इस वायरल वीडियो की तत्काल जांच एवं सत्यापन किया गया। जांच के क्रम में यह तथ्य प्रकाश में आया है कि वायरल वीडियो के साथ किया जा रहा दावा पूर्णतः निराधार है। घटना की गंभीरता को देखते हुए वरीय पुलिस अधीक्षक शुभांक मिश्रा के नेतृत्व मे अनु०पु०पदा०-महुआ के नेतृत्व में एक जॉच टीम का गठन किया गया एवं गठित टीम के द्वारा जॉच के क्रम मे यह पाया की यह गेट गलत जगह लगा दिया गया है, जिसे उचित जगह लगाने हेतु सम्बंधित एजेंसी टीम के सदस्यों के द्वारा ही हटाया जा रहा है। जिसका वीडियों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। राजापाकर थाना क्षेत्र में स्थिति पूरी तरह सामान्य एवं शांतिपूर्ण है। इसे कतिपय असामाजिक तत्वों द्वारा जानबूझकर तोड़-मरोड़ कर एवं भ्रामक दावों के साथ सोशल मीडिया पर प्रसारित किया जा रहा है, ताकि आमजन के बीच भ्रम और विधि-व्यवस्था की समस्या उत्पन्न की जा सके। इस मामले में संलिप्त व्यक्तियों की पहचान कर ली गई है तथा भ्रामक खबर फैलाने वालों के विरुद्ध राजापाकर थाना में सुसंगत धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर अग्रतर विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है। वीडियो को गलत संदर्भ में प्रसारित कर भ्रम फैलाने वाले सोशल मीडिया अकाउंट्स को चिन्हित किया जा रहा है, जिनके विरुद्ध विधि-सम्मत कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। वैशाली पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि बिना सत्यता की जांच किए किसी भी भ्रामक या अपुष्ट वीडियो को सोशल मीडिया पर साझा न करें। अफवाह फैलाने वालों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button