पुलिस अधीक्षक कार्यालय में जनता दरबार का आयोजन किया गया, जहाँ आम नागरिकों की समस्याओं और शिकायतों को सुना गया

ध्रुव कुमार सिंह, शिवहर, बिहार, १९ नवम्बर
शिवहर के पुलिस अधीक्षक कार्यालय में जनता दरबार का आयोजन किया गया, जहाँ आम नागरिकों की समस्याओं और शिकायतों को सुना गया। जनता दरबार के दौरान पुलिस अधीक्षक (SP) मो.मोहिबुल्लाह अंसारी द्वारा नागरिकों की शिकायतें सुनी गईं और संबंधित अधिकारियों को त्वरित व नियमानुसार कार्रवाई के निर्देश दिए गए। जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे आम नागरिकों और फरियादियों ने अपनी समस्याएं व शिकायतें सीधे पुलिस अधीक्षक के समक्ष रखीं। पुलिस अधीक्षक ने सभी शिकायतों को गंभीरतापूर्वक सुना और संबंधित थानाध्यक्षों एवं पदाधिकारियों को मामलों के त्वरित तथा नियमानुसार समाधान के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। पुलिस अधीक्षक नें बताया की इस पहल का मुख्य उद्देश्य आम जनता की शिकायतों का समयबद्ध निराकरण करना और पुलिस प्रशासन के प्रति नागरिकों का विश्वास मजबूत करना है।





