बिहारराज्यलोकल न्यूज़

सदर थाना क्षेत्र में की गई छापेमारी में चोरी की बैटरी और इन्वर्टर के साथ 03 अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार

ध्रुव कुमार सिंह, वैशाली, बिहार, ०५ जुलाई

वैशाली जिले के सदर थाना क्षेत्र में की गई छापेमारी में चोरी की बैटरी और इन्वर्टर के साथ 03 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों में मनीष कुमार, अंबेडकर कुमार और पवन कुमार शामिल है. तीनों आरोपी बसौली, वार्ड नंबर-09, थाना-बराटी (राजापाकर), जिला वैशाली के निवासी हैं,  जो सदर थाना और आस-पास के इलाकों में सक्रिय थे। वैशाली जिले के सदर थाना क्षेत्र में हुई इस कार्रवाई के तहत पुलिस ने चोरी की गई बैटरियां और इन्वर्टर बरामद करने के साथ ही तीनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। इनसे बरामद की गई सामग्री में चोरी की बैटरियां (विभिन्न क्षमता की), इन्वर्टर सेट और अपराध में प्रयुक्त अन्य उपकरण/सामग्री शामिल है.सदर थानाध्यक्ष मुकेश कुमार नें बताया की पुलिस कप्तान शुभांक मिश्रा (भा.पु.से.) के निर्देश पर सदर थाना पुलिस की विशेष टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर त्वरित छापेमारी की थी. इस चोरी कांड को लेकर वैशाली जिला के सदर थाने में सुसंगत धाराओं के तहत प्राथमिकी (FIR) दर्ज की गई है। पुलिस अब इन आरोपियों के पुराने आपराधिक इतिहास (Criminal Record) को खंगाल रही है ताकि क्षेत्र में हुए अन्य चोरी के मामलों का भी खुलासा किया जा सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button