वैशाली के पुलिस अधीक्षक (एसपी) ने अपराध नियंत्रण और कानून-व्यवस्था को मजबूत करने के लिए अंचल पुलिस निरीक्षकों (Circle Inspectors) के साथ की अपराध समीक्षा बैठक

ध्रुव कुमार सिंह, वैशाली, बिहार, ३१ जुलाई
वैशाली के पुलिस अधीक्षक (एसपी) शुभांक मिश्रा ने जिले में अपराध नियंत्रण और कानून-व्यवस्था को मजबूत करने के लिए अंचल पुलिस निरीक्षकों (Circle Inspectors) के साथ आयोजित अपराध समीक्षा बैठक में लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन, रात्रि गश्त बढ़ाने, और अपराधियों पर कठोर कार्रवाई करने पर जोर दिया। समीक्षा के दौरान पुलिस अधीक्षक श्री मिश्रा ने सभी पेंडिंग मामलों और गंभीर वारदातों के अनुसंधान में तेजी लाने के निर्देश देते हुए रात्रि गश्ती को और अधिक प्रभावी बनाने तथा संवेदनशील स्थानों पर नियमित वाहन जांच के आदेश दिए। फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी और वारंट व कुर्की के निष्पादन में तेजी लाने पर विशेष बल दिया। उन्होंने सभी निरीक्षकों को मामलों को बिना वजह न लटकाने और अपराधियों के खिलाफ त्वरित कार्रवाई करने के स्पष्ट निर्देश दिए. श्री मिश्रा नें बताया की बैठक का प्राथमिक उद्देश्य लंबित कांडों (Pending Cases) की समीक्षा करना और उनकी जांच में तेजी लाकर गुणवत्तापूर्ण निष्पादन (Quality Disposal) सुनिश्चित करना था।





