अग्निशमन सेवा सप्ताह के अवसर पर आयुक्त, एडीएम, डीसीएलआर, अग्निशमन पदाधिकारी/कर्मियों को लगाया गया पिन-फ्लैग एवं अग्निशमन सेवा के शहीद कर्मियों को दी गयी श्रद्धांजली

ध्रुव कुमार सिंह, मुजफ्फरपुर, बिहार, १४ अप्रैल
अग्निशमन सेवा सप्ताह (14-20) अप्रैल के अवसर पर जिला अग्निशमन पदाधिकारी आमीर इसरार द्वारा आयुक्त, तिरहुत प्रमंडल, एडीएम, डीसीएलआर, अग्निशमन पदाधिकारी/कर्मियों एवं अन्य पदाधिकारीगणों को पिन-फ्लैग लगाया गया एवं अग्निशमन सेवा के शहीद कर्मियों के सम्मान में परेड, श्रद्धांजली देते हुए 02 मिनट का मौन धारण किया गया तथा अग्निशमन सेवा सप्ताह मनाने का विस्तार से वर्णन किया गया। इसके अतिरिक्त अग्निशामालय अन्तर्गत सदर अस्पताल एवं प्रशान्त मेमोरियल चेरिटेवल हॉस्पिटल तथा अग्निशामालय मोतीपुर अन्तर्गत श्याम जेनरल हॉस्पिटल मोतीपुर तथा सुरेन्द्र सेवा सदन हॉस्पिटल के चिकित्सक एवं कर्मियों को फायर एवेक्यूएशन प्लान से प्रशिक्षित करते हुए मॉक ड्रिल का आयोजन करते हुए अग्नि अंकेक्षण (फायर ऑडिट) किया गया साथ ही अग्निशामालय क्षेत्रान्तर्गत विभिन्न चौक-चौराहों पर बैनर- हॉडिंग लगाते हुए अग्नि सुरक्षा एवं बचाव के दृष्टिकोण से “क्या करें, क्या न करें” संबंधी लिफलेट- पंपलेट का वितरण कर आमजनों को जागरूक किया गया। मौके पर आमीर इसरार वरीय जिला समादेष्टा-सह-जिला अग्निशमन पदाधिकारी, विनय प्रसाद सिंह सहायक जिला अग्निशमन पदाधिकारी, रामनिवास पाण्डेय अनुमंडल अग्निशामालय पदाधिकारी, अमृता कुमारी अनुमंडल अग्निशामालय पदाधिकारी मोतीपुर एवं अन्य अग्निशमन पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थें।







