शिक्षक दिवस के अवसर पर बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर बिहार विश्वविद्यालय (BRABU) में 61 फैकल्टी सदस्यों को ‘वाइस चांसलर रिसर्च एक्सीलेंस अवार्ड-2026’ से किया गया सम्मानित

ध्रुव कुमार सिंह, मुजफ्फरपुर, बिहार, ०५ सितम्बर
बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर बिहार विश्वविद्यालय (BRABU) के कुलपति प्रो. दिनेश चंद्र राय ने शिक्षक दिवस के अवसर पर विश्वविद्यालय के सीनेट हॉल में आयोजित समारोह में रिकॉर्ड 61 फैकल्टी सदस्यों को ‘वाइस चांसलर रिसर्च एक्सीलेंस अवार्ड-2026’ (VC Research Excellence Award) से सम्मानित किया। सम्मान समारोह के दौरान कुलपति प्रो. दिनेश चंद्र राय ने शिक्षकों को प्रेरित करते हुए कहा कि, “ज्ञान अर्जित नहीं, सृजित करें। शोध उत्कृष्टता हमारी पहचान हो और सामाजिक जिम्मेदारी हमारी आत्मा।” उन्होंने कहा की गुणवत्तापूर्ण शोध (Quality Research) को बढ़ावा देने के लिए साल 2024 में शुरू की गई इस अनूठी पहल के अब सकारात्मक और ठोस परिणाम सामने आने लगे हैं। आईक्यूएसी के डायरेक्टर सह विश्वविद्यालय रसायन विभागाध्यक्ष प्रो.नवेदुल हक ने कार्यक्रम का संचालन करते हुए कहा की शिक्षकों को इस प्रतिष्ठित पुरस्कार के लिए 1 सितंबर 2025 से 31 अगस्त 2026 के बीच उनके द्वारा की गई उल्लेखनीय शोध उपलब्धियों और प्रतिष्ठित जर्नल्स में प्रकाशित शोध पत्रों के आधार पर चुना गया। इस अवसर पर विचार व्यक्त करनें वालों में कुलसचिव प्रो.समीर कुमार शर्मा, नैक सलाहकार प्रो.बिनय शंकर रॉय, प्रॉक्टर प्रो. विपिन कुमार राय डॉ.गौतम चन्द्रा, राजेश कुमार शामिल थें. समारोह में प्रो.अरविन्द कुमार, प्रो.रंजना कुमारी, प्रो.कनुप्रिया, प्रो.सुनील कुमार, प्रो.आले जफर मुस्तफा, प्रो.रेनू कुमारी, प्रो.कुमारी सरोज, प्रो.संगीता रानी, प्रो.कुसुम कुमारी, डॉ.अमर बहादुर शुक्ला, डॉ.अमानुल्लाह सहित विश्वविद्यालय के शिक्षक, छात्र -छात्राएं एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे। ‘वाईस-चांसलर रिसर्च एक्सीलेंस अवार्ड -2026’ प्राप्त करनें वालों में वनस्पति विज्ञान के डॉ.सफीकुर रहमान, डॉ.अभय कुमार, डॉ.आलोक कुमार, रसायन विज्ञान के डॉ.राजेश कुमार, डॉ.अभय नंदा श्रीवास्तव, डॉ.मो.सिराजुल हक फैजी, डॉ.सुनील कुमार, डॉ. पंकज कुमार चौरसिया, विनोद कुमार, अर्थशास्त्र के डॉ.मो.एजाज अनवर, डॉ.मंजूर हसन मलिक, डॉ.मरया शाहीन, डॉ.बहाउद्दीन मोहम्मद शहबाज, डॉ.वीरेश कुमार राम, इलेक्ट्रॉनिक साइंस के डॉ.कौशल झा, डॉ.सोनी सिंह, डॉ. सुनील कुमार, अंग्रेजी के डॉ.मधुर कुमार, भूगोल के डॉ.योगेंद्र साम्यक, इतिहास के डॉ.प्रांजलि,डॉ.गौतम चन्द्रा, गणित के डॉ.भुवनेश राव पाटिल, डॉ. राखी तिवारी, डॉ.भगवान कुमार, डॉ.जितेश पति त्रिपाठी, डॉ.अभ्येंद्र प्रसाद, डॉ.इंदु शुक्ला, डॉ.रविन्द्र कुमार, सूक्ष्म जीव विज्ञान के डॉ.रीना, भौतिकी के डॉ.रवि पाठक, डॉ.सर्वेश दुबे, डॉ. नवनीता कुमारी, चंचल कुमार पांडेय, डॉ.रफीउल्लाह अंसारी, डॉ.मो.नैयर परवेज, डॉ.नरेंद्र सिंह, मनोविज्ञान के डॉ.सौरभ राज, डॉ.देबस्रुति घोष, डॉ.विदुषी दीक्षित, डॉ.विकास कुमार, डॉ.वीणा, डॉ.रजनीश कुमार गुप्ता, डॉ. तुलिका सिंह, डॉ.सुनीता कुमारी, डॉ.रूपश्री जमुआर, डॉ.आभा रानी सिन्हा, डॉ.विकास कुमार, प्राणी विज्ञान के डॉ. अयान श्रीवास्तव, डॉ.निक्की कुमारी, डॉ.हाफिजुर रहमान, डॉ.किरण कुमारी, उर्दू के डॉ.मो.वसीम रजा, पेटेंट के लिए डॉ.वलिउर रहमान, शोध परियोजना के लिए डॉ.रमेश कुमार विश्वकर्मा, डॉ.प्रियंका दीक्षित, डॉ.देवेंद्र प्रताप तिवारी, डॉ.श्रुति मिश्रा, डॉ.मंजरी आनंद, डॉ.आयशा जमाल, डॉ.सुमन लता एवं डॉ.विवेक मिश्रा शामिल थे.






