बिहारराज्यलोकल न्यूज़

सक्रिय पुलिसिंग के तहत पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 1 पिस्टल, 2 जिंदा कारतूस और 1 चोरी की मोटरसाइकिल के साथ 2 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

ध्रुव कुमार सिंह, मुजफ्फरपुर, बिहार, ०३ सितम्बर

मुजफ्फरपुर जिले के बरूराज थाना अंतर्गत सक्रिय पुलिसिंग के तहत पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 1 पिस्टल, 2 जिंदा कारतूस और 1 चोरी की मोटरसाइकिल के साथ 2 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। इस बड़ी कामयाबी को लेकर पश्चिमी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (SDPO) सुचित्रा कुमारी ने बताया की यह कार्रवाई 2 सितंबर 2026 को बरूराज मिडिल स्कूल के पास वाहन चेकिंग के दौरान की गई। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि मोतिहारी का एक युवक बरूराज में हथियार सप्लाई करने आ रहा है। इसके बाद की गई घेराबंदी में भागने का प्रयास कर रहे इन बदमाशों को पुलिस ने खदेड़कर पकड़ लिया। पुलिस ने एक बाइक पर सवार दो संदिग्धों को रोका, जिनकी तलाशी लेने पर उनके पास से एक पिस्टल, दो जिंदा कारतूस, चार मोबाइल फोन और एक चोरी की मोटरसाइकिल बरामद हुई। गिरफ्तार किए गए अपराधियों में से एक युवक मोतीपुर (मुजफ्फरपुर) का और दूसरा पूर्वी चंपारण जिले के संग्रामपुर थाना क्षेत्र का रहने वाला है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button