बिहारराज्यलोकल न्यूज़

रात्रि में चलाये गए समकालीन अभियान के तहत वरीय पुलिस अधीक्षक (रेल) की मौजूदगी में रेलवे स्टेशन पर चलाया गया जांच अभियान

ध्रुव कुमार सिंह, मुजफ्फरपुर, बिहार, २७ सितम्बर

रात्रि को मुजफ्फरपुर रेल पुलिस द्वारा समकालीन अभियान के तहत एक विशेष जांच अभियान चलाया गया। यह सुरक्षा एवं जांच अभियान वरीय पुलिस अधीक्षक (रेल) बीणा कुमारी  के दिशा-निर्देशन और उनकी सीधी मौजूदगी में मुजफ्फरपुर रेलवे स्टेशन पर आयोजित किया गया था। अभियान के तहत स्टेशन परिसर, प्लेटफॉर्मों, यात्री प्रतीक्षालयों और आने-जाने वाली ट्रेनों में संदिग्ध व्यक्तियों तथा सामानों की गहन तलाशी ली गई। रेल पुलिस बल की मुस्तैदी को परखा गया और यात्रियों की सुरक्षा को पुख्ता करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए। वरीय पुलिस अधीक्षक (रेल) नें बताया की इस समकालीन अभियान का मुख्य उद्देश्य रेल क्षेत्र में नशाखोरी, चोरी, अवैध मादक पदार्थों की तस्करी और अन्य आपराधिक गतिविधियों पर पूरी तरह अंकुश लगाना है। इस विशेष जांच अभियान में वरीय पुलिस अधीक्षक (रेल), मुजफ्फरपुर (Senior Superintendent of Police-SSP Rail) की अगुवाई में रेल पुलिस के कई प्रमुख अधिकारी शामिल थे। जिनमें मुख्य रूप से रेल पुलिस उपाधीक्षक (DSP Rail), मुजफ्फरपुर राजेश कुमार, मुजफ्फरपुर रेल थाना प्रभारी  (SHO Rail/GRP थानाध्यक्ष) इंस्पेक्टर मनोज कुमार, मुजफ्फरपुर आरपीएफ पोस्ट के प्रभारी इंस्पेक्टर (RPF Post In-charge) मनीष कुमार, आरपीएफ सब-इस्पेक्टर (Sub-Inspector) अशोक कुमार, महिला पुलिस कर्मी (“पुलिस दीदी” दस्ता) के साथ ही प्लेटफॉर्मों और ट्रेनों में सघन तलाशी के लिए बड़ी संख्या में जीआरपी (GRP) और आरपीएफ (RPF) के सुरक्षा बल तैनात किए गए थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button