बिहारराज्यलोकल न्यूज़

अपर पुलिस महानिदेशक (ADG), आर्थिक अपराध इकाई (EOU), द्वारा की गई वैशाली जिला पुलिस की कार्यप्रणाली और कानून-व्यवस्था की विस्तृत समीक्षा

ध्रुव कुमार सिंह, हाजीपुर (वैशाली), बिहार, २७ सितम्बर

अपर पुलिस महानिदेशक (ADG), आर्थिक अपराध इकाई (EOU) अमित कुमार जैन द्वारा वैशाली जिला पुलिस की कार्यप्रणाली और कानून-व्यवस्था की विस्तृत समीक्षा की गई। श्री जैन नें क्षेत्र में प्रभावी और सघन गश्ती बढ़ाने के साथ अचानक वाहन जांच करने का निर्देश दिया। सभी लंबित मामलों का त्वरित निष्पादन करने और समय के अंदर कार्रवाई पूरी करने पर जोर दिया गया। सक्रिय अपराधियों की पहचान कर उनके विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। आर्थिक अपराधों के विभिन्न आयामों पर विशेष ध्यान देने को कहा गया। एडीजी ने पुलिस व्यवस्था को अधिक संवेदनशील और अनुमानित बनाने के लिए ERSS (डायल 112) की गाड़ियों का बेहतर और प्रभावी इस्तेमाल करने का निर्देश दिया. सड़कों पर सुरक्षा बढ़ाने के लिए अब रूटीन चेकिंग के बजाय अचानक (सरप्राइज) वाहन जांच करने पर विशेष जोर दिया गया. पुलिस थानों और कार्यालयों में CCTNS (Crime and Criminal Tracking Network & Systems) का पूरी तरह और सही तरीके से इस्तेमाल करने का निर्देश दिया गया, ताकि अपराधियों का डिजिटल डेटा ट्रैक किया जा सके. जनता और पुलिस के बीच समन्वय व विश्वास बढ़ाने के लिए कम्युनिटी पुलिसिंग को और मजबूत करने की बात कही गई. उनके साथ इस बैठक में तिरहुत क्षेत्र के पुलिस उप-महानिरीक्षक सत्यनारायण कुमार, जिले के कप्तान (एसएसपी) शुभांक मिश्रा, वैशाली जिले के विभिन्न सब-डिवीजन के डीएसपी/एसडीपीओ,  जिला पुलिस की अलग-अलग विशेष विंग और तकनीकी शाखाओं के अधिकारी व निरीक्षक मुख्य रूप से उपस्थित थे। गौरतलब है की बिहार गृह विभाग के निर्देशानुसार, राज्य के कानून-व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए 36 वरिष्ठ IPS अधिकारियों को अलग-अलग जिलों का प्रभारी बनाकर समीक्षा के लिए भेजा गया था. इसी कड़ी में वैशाली जिले के प्रभारी के रूप में एडीजी श्री जैन ने वैशाली जिला पुलिस के कामकाज, उपलब्ध संसाधनों के सही उपयोग और अधिकारियों की जवाबदेही की बारीकी से जांच की. वे इसकी विस्तृत रिपोर्ट बिहार पुलिस मुख्यालय (कार्यवाहक DGP प्रीता वर्मा) को सौंपेंगे.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button