ललित नारायण तिरहुत महाविद्यालय (LNT College ) में विश्व ओजोन दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम और पोस्टर प्रतियोगिता आयोजित

ध्रुव कुमार सिंह, मुजफ्फरपुर, बिहार, १६ सितम्बर
बीआरएबीयू की अंगीभूत इकाई ललित नारायण तिरहुत महाविद्यालय, (LNT College ) के जंतु विज्ञान विभाग और IQAC के संयुक्त तत्वावधान में विश्व ओजोन दिवस के अवसर पर एक जागरूकता कार्यक्रम और पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्या डॉ.ममता रानी ने किया. इस अवसर पर उन्होंने ओजोन परत को पृथ्वी का प्राकृतिक सुरक्षा कवच बताया और इसके संरक्षण को पर्यावरण व भविष्य के लिए आवश्यक कहा. जंतु विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. विपिन कुमार ने सूर्य की हानिकारक पराबैंगनी किरणों से मानव और जीव-जंतुओं की रक्षा करने में ओजोन की भूमिका समझाई. प्रो.सुनील कुमार ने पर्यावरण संरक्षण में हर व्यक्ति की छोटी पहल को महत्वपूर्ण बताया. प्रो.जितेंद्र कुमार मिश्रा ने कहा कि प्रकृति और मानव जीवन एक-दूसरे के पूरक हैं। शिक्षा का उद्देश्य केवल ज्ञान अर्जित करना नहीं, बल्कि उस ज्ञान का उपयोग समाज और प्रकृति के हित में करना भी है। विश्व ओजोन दिवस के अवसर पर विद्यार्थियों के बीच पोस्टर प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। छात्र-छात्राओं ने अपने पोस्टरों के माध्यम से ओजोन परत के महत्व, उसके संरक्षण और पर्यावरण सुरक्षा का संदेश दिया। प्रतियोगिता में अंशु कुमारी ने प्रथम स्थान, आस्था राज ने द्वितीय स्थान तथा आस्था ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। तीनों विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।कार्यक्रम के अंत में धन्यवाद ज्ञापन गणित विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ.योगेश कुमार द्वारा किया गया।





