वैशाली जिले की भगवानपुर थाना पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए 38 किलो से अधिक अवैध गांजा के साथ 05 तस्करों को किया गिरफ्तार

ध्रुव कुमार सिंह, भगवानपुर (वैशाली), बिहार, १४ सितम्बर
वैशाली जिले की भगवानपुर थाना पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए 38 किलो से अधिक (लगभग 38.600 किग्रा) अवैध गांजा के साथ 05 मादक पदार्थ तस्करों को गिरफ्तार किया है. वरीय पुलिस अधीक्षक शुभांक मिश्रा नें बताया की भगवानपुर थाना पुलिस को जानकारी मिली थी कि जयनगर से पटना जा रही एक यात्री बस (NH-22) में कुछ तस्कर सवारी बनकर भारी मात्रा में गांजा ले जा रहे हैं. प्राप्त सूचना का सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (SDPO) सदर-02, लालगंज गोपाल मंडल के नेतृत्व में थानाध्यक्ष भगवानपुर के साथ एक टीम का गठन किया गया। गठित टीम द्वारा थानान्तर्गत एनएच-22 स्थित ग्राम-किरतपुर राजाराम ओवरब्रिज के पास स्थित मुस्कान होटल के पास वाहन जॉच प्रारंभ किया गया और वाहन जॉच के क्रम में सूचना मिलते ही भगवानपुर थानाध्यक्ष सत्येन्द्र कुमार सत्यार्थी ने अपनी टीम के साथ भगवानपुर ओवरब्रिज के पास बस को रुकवाया और सघन जांच शुरू की. गिरफ्तार किए गए 5 तस्करों में से 3 आरोपी नाबालिग (उम्र 13 से 16 वर्ष) हैं. बालिग आरोपियों में फतेहपुर खुदवास (राघोपुर) के विजय कुमार और गणेश पासवान शामिल हैं, जबकि अन्य तीन नाबालिग बाजितपुर (बिदुपुर) और जाफरपट्टी (देसरी) के रहने वाले हैं. इस संदर्भ में भगवानपुर थाना कांड सं0 391/26 दर्ज कर गिरफ्तार सभी अभियुक्तों को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है। वरीय पुलिस अधीक्षक श्री मिश्रा नें कहा की वैशाली पुलिस द्वारा मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन नीलकंठ’ के तहत पिछले कुछ दिनों में यह दूसरी बड़ी कामयाबी है, इससे पहले भी पुलिस ने 72 किलो गांजे के साथ 5 तस्करों को दबोचा था. पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क और बैकवर्ड-फॉरवर्ड लिंकेज को खंगालने में जुटी है.




